धार। जिला अध्यक्ष को लेकर बड़ी कस्म-कस और काफी इंतजार के बाद धार को जिला अध्यक्ष के रूप में भगवा ही मिला।
धार जिले को भारतीय जनता पार्टी ने शीर्ष नेतृत्व के लिए जिला अध्यक्ष के रूप में महंत निलेश भारती गोस्वामी का नाम घोषित किया है। निलेश भारती काफी समय से संघ और संगठन के लिए समर्पित हैं। भाजपा उपाध्यक्ष रहते हुए कई जिलों में चुनाव का प्रभार भी संभाल चुके हैं।
गौरतलब है कि निलेश भारती गोस्वामी समाज के संगठन में भी मध्य प्रदेश के लिए शीर्ष नेतृत्व कर चुके हैं। लंबे समय तक मध्य प्रदेश के गोस्वामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है। भारती गोस्वामी परिवार से आते हैं, जो की मूल रूप से सागौर के निवासी हैं। जो समाज हित एवं संगठन हित के लिए लगातार कई वर्षों से कार्य कर रहे हैं।
उनकी इसी कार्य कुशलता के चलते भाजपा के प्रदेश शीर्ष नेतृत्व ने उनको जिले की कमान सोपि है। निलेश भारती के जिला अध्यक्ष की घोषणा होने के बाद उनको समाज जन, मित्र एवं भाजपा के सभी पदाधिकारी और पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई और शुभकामनाएं संदेश भेजें है।
बहुत ही जल्द दोपहर के समय में भारती का काफिला भाजपा जिला कार्यालय पहुंचेगा। उसके बाद जिला कार्यालय पर सभी कार्यकर्ताओं का आभार मानते हुए भारती काफिले के साथ पीथमपुर पहुंचेंगे वहां से उनके निज निवास सागौर में उनके जुलूस का समापन होगा।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा द्वारा बताया गया की धार जिले को दो अध्यक्ष मिले हैं, जिसमें निलेश भारती धार, सरदारपुर एवं बदनावर विधानसभा का कार्य संभालेंगे वहीं पाटीदार धरमपुरी, मनावर, कुक्षी और गंधवानी विधानसभा का कार्य संभालेंगे।

ताजा समाचार (Latest News)
सरकार के सपने को पलीता लगाने में जुटे सरकारी डॉक्टर ही
पुलिस की बड़ी सफलता 3000 किलोमीटर दूर असम से पकड़ा आरोपी
नगर में गंदगी का अंबार, सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षद दल का धरना