मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष महंत निलेश भारती।
धार। भारतीय जनता पार्टी के धार जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती गोस्वामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन भोपाल में मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान, महंत निलेश भारती ने मुख्यमंत्री को धार जिले की विभिन्न विकास परियोजनाओं और समस्याओं के बारे में जानकारी दी एवं जल्द ही धार आने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निलेश भारती को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार धार जिले के विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार धार जिले में विभिन्न विकास परियोजनाओं को शुरू करने और पूरा करने के लिए लगातार काम कर रही है।
निलेश भारती ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और कहा कि उनकी सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों ने धार जिले के लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी धार जिले में मुख्यमंत्री की नीतियों और कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल व धार ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार भी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा द्वारा दी गई।

ताजा समाचार (Latest News)
मीडिया के सामने आईं दुष्कर्म से पीड़ित हिंदू युवतीयां, बोलीं- भरोसा जीतकर खिलाया गोमांस
भगोरिया मेला क्यों प्रसिद्ध है? क्यों मनाया जाता है यह पर्व
जनजाति कार्य विभाग में हुए हंगामें पर क्या होगी कार्रवाई या फिर होगी लीपा पोती!