इंदौर। दीपावली एक ऐसा त्योहार है लगातार पांच दिन चलता जिसकी सुरुवात धन्वंतरि धनतेरस से प्रारंभ होकर भाई दूज तक चलता है।
दीपावली पर्व की श्रृंखला में आज भाई-बहन के पवित्र स्नेह का प्रतीक पर्व भाई दूज पूरे श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही शहर सहित सम्पूर्ण देश मे पारिवारिक मिलन और तिलक की रस्मों का सिलसिला जारी है। बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना कर रही हैं, वहीं भाई भी बहनों को उपहार और आशीर्वाद स्वरूप स्नेह का प्रतिदान दे रहे हैं।
भाई दूज का संबंध यमराज और उनकी बहन यमुनाजी से जुड़ा है। मान्यता है कि इस दिन यमी ने यमराज को अपने घर आमंत्रित कर तिलक किया था। तभी से यह पर्व भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के प्रतीक रूप में मनाया जाता है।
शहर के घर-आंगनों में आज उत्सव का उल्लास है। मिठाइयों की सुगंध, रंगोली की सजावट और पारिवारिक एकता की गर्माहट ने वातावरण को उत्सवमय बना दिया है।
यह पर्व सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि भाई-बहन के उस भावनात्मक बंधन का उत्सव है जो जीवनभर प्रेम, संरक्षण और आत्मीयता की डोर से जोड़े रखता है।

ताजा समाचार (Latest News)
सरपंच की दबंगई, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना युवक को पढ़ गया भारी
नपा की लापरवाही व अनदेखी से दूषित जल पीने को मजबूर शहरवासि
दोस्ती का खौफनाक मंजर, प्रेम प्रसंग में हत्या, खुद को भी मारा चाकू