madhyabharatlive

Sach Ke Sath

Bullets were fired in broad daylight, one person was seriously injured

Bullets were fired in broad daylight, one person was seriously injured

दिनदहाड़े चले फालिए और गोलियां, एक व्यक्ति गंभीर घायल

शहर में मची अफरा तफरी, खुले आम चली गोलिया और फालिए।

घायल व्यक्ति गंभीर अवस्था में इंदौर रेफर। 

धार। जहां एक और पुलिस अधीक्षक महोदय धार जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्र में अपराध में कमी लाने के प्रयास कर रहे हैं, वहीं धार शहर जैसे क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं।

आज शाम घटित घटना ने यह साबित कर दिया कि पुलिस अपना कितना भी दमखम लगा ले अपराधियों पर लगाम लगाना पुलिस के बस की बात नहीं। खुलेआम व्यस्ततम चौराहा घोड़ा चौपाटी पर गोलीकांड की घटना होना कहीं ना कहीं यह दर्शाती है कि पुलिस की लगाम अपराधीयों से बहुत दूर होती जा रही हैं।

आज शाम 4 से 5 बजे के आसपास घोड़ा चौपाटी क्षेत्र पर अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया। जब एक के बाद एक गोली चलने की आवाज आई। गोली दागने से पहले फालिए से भी वार किए गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धार शहर के घोड़ा चौपाटी क्षेत्र पर सब्जी खरीद रहे धार ब्रह्माकुंडी क्षेत्र के निवासी रामनायक पिता बाबुलालजी नायक उम्र 52 वर्ष पर बदमाशों द्वारा अचानक हमला कर दिया गया।

बदमाशों ने पहले धारदार फालिये से नायक के ऊपर वार किया उसके बाद गोली दाग दी गई, जिससे उनके पैरों में गोली लगी।

घटना के तुरंत बाद बदमाश मौके से फरार हो गए घायल रामनायक को तुरंत उपचार हेतु धार के महाजन हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां महाजन हॉस्पिटल की गड़बड़ाती स्वास्थ्य सेवाओं के चलते श्री नायक को तुरंत इंदौर रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने घटनास्थल की तस्दीक की है, अवैध कट्टे से दो फायर किए गए हैं। पैरों में दो गोली लगी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार अन्ना नामक व्यक्ति द्वारा यह हमला किया गया है। पुलिस ने जान से मारने के प्रयास की धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। जल्द ही वारदात को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।रविंद्र वास्कले – नगर पुलिस अधीक्षक धार।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

>
error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!