16/11/2025

madhyabharatlive

Sach Ke Sath

कुक्षी/धार। (लक्की जाजू) बाग में शनिवार को जन नायक बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती पर जनजातिय विकास मंच ने कार्यक्रम का आयोजित किया।

इस अवसर पर नगर में जनजातिय गौरव यात्रा भी निकाली गई। सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न गांवों के वरिष्ठ पटेल और तड़वी उपस्थित रहे।

वक्ता बोले – अपने सांस्कृतिक मूल्यों को सहेज कर रखें —

इस दौरान प्रमुख वक्ता अंतर सिंह बघेल ने जनजातीय संस्कृति और पंरम्पराओं पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग आदिवासी समाज को उसकी गौरवशाली संस्कृति से विमुख करना चाहते हैं, ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए और अपने सांस्कृतिक मूल्यों को सहेज कर रखना चाहिए।

जनजातिय विकास मंच के केशव बघेल ने भगवान बिरसा मुंडा के शौर्य और पराक्रम का स्मरण याद करवाया। उन्होंने आजादी की लडाई में जनजातिय समाज के वीर योद्धाओं के अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में कन्या शिक्षा परिसर और उत्कृष्ठ बालिका छात्रावास की छात्राए पारंपरिक वेशभूषा में पहुंची, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों से लोग ढोल – मांदल लेकर शामिल हुए। नगर में निकली गौरव यात्रा
यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत हुआ।

मंचीय कार्यक्रम के बाद नगर में गौरव यात्रा निकाली गई। यात्रा में छात्राओं ने ढोल – मांदल की थाप पर नृत्य भी विया।

भाजपा मंडल बाग द्वारा घाटी नीचे पेट्रोल पंप के सामने भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार और मंडल अध्यक्ष सुरेश सिसोदिया ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के साथ फुल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया। नगर में जगह-जगह समाजजनो ने फुल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया।

इस गौरव यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रैली का समापन विजय स्तंभ चौराहे पर हुआ।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

>
error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!