08/12/2025

madhyabharatlive

Sach Ke Sath

इंदौर। इंदौर के युगपुरुष आश्रम में फिर एक बच्ची की मौत की घटना सामने आई है। बच्ची की उम्र 12 साल बताई जा रही है और वह सुबह बिस्तर पर मृत अवस्था में मिली। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बच्ची नर्मदापुरम की है और दो साल पहले आश्रम में आई थी। बच्ची की मौत का कारण अभी साफ नहीं हो पाया है।

आपको बता दें कि इस साल जुलाई-अगस्त महीने में आश्रम में 11 बच्चों की मौत हो गई थी। जांच में आश्रम में बड़ी अनियमितताएं मिली थीं। इसके बाद इस आश्रम से बच्चों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया था।

11 बच्चों की मौत के बाद दूसरी जगह ले जाया गए बच्चों को युगपुरुष आश्रम में सफाई और सभी व्यवस्थाएं करने के बाद यहां वापस लाया गया था। अब एक और बच्ची की मौत के बाद आश्रम में हडकंप मच गया है। सूचना मिलने के बाद प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे।

दूषित पानी से हुई थी बच्चों की मौत —

युगपुरुष आश्रम में पहले 11 बच्चों की मौत दूषित पानी से होना सामने आई थी। आश्रम में पानी की जांच के लिए गए चार में से तीन नमूने दूषित मिले थे। यहां का पानी पीने लायक ही नहीं था। जांच में पानी के अंदर ई-कोली बैक्टीरिया मिला था। इसके साथ ही बीमार बच्चों में हैजे की पुष्टि भी हुई थी।

आश्रम में जांच के दौरान कई जगह सफाई नहीं मिली थी। जिसके बाद आश्रम को बंद करके यहां पर सफाई की गई और पानी की टंकियों को भी साफ किया गया था। इस दौरान यहां के बच्चों को शहर के ही दूसरे आश्रम में शिफ्ट किया गया था।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

>
error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!