पुलिस को वर्ष 2024 में गत वर्ष 2023 की तुलना में महिला संबंधी अपराधों में (13%), सम्पत्ति संबंधी अपराधों में (14%), शरीर संबंधी अपराधों में (06%) की दर से भारी कमी लाने में मिली महत्वपूर्ण सफलता मिली।
धार। वर्ष 2023 की तुलना में वर्ष 2024 में सम्पत्ति संबंधी अपराधों की घटनाओं में 14 % की कमी रही। शरीर संबंधी अपराधों की घटनाओं में 06 % की कमी रही। महिला संबंधी अपराधों की घटनाओं में 13 % की कमी रही। सड़क वाहन दुर्घटनाओं के गंभीर मृत्युदर के प्रकरणों में कुल 09 % की कमी लाने में महत्वपूर्ण सफलता मिली।
वहीं वर्ष 2024 में गौवंश तस्करी के कुल 46 प्रकरणों में 74 आरोपियों को गिरफ्तार कर 44,27,200/- रु का कुल मश्रुका जप्त की गई।
अवैध आर्म्स के कुल 421 प्रकरणों में 842 आरोपियों को गिरफ्तार कर 21,77,170/- रु का कुल मश्रुका जप्त की।
अवैध शराब के कुल 2084 प्रकरणों में 2112 आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 91132.17 बल्क लीटर शराब जप्त कर कुल 2,77,06,853/- रु का मश्रुका जप्त की।
अवैध मादक पदार्थ (NDPS) के कुल 59 प्रकरणों में 69 आरोपियों को गिरफ्तार कर 3,57,45,100/- रु का कुल मश्रुका जप्त की।
अपराधों पर नियंत्रण करते हुए, डकैती की तैयारी के 23 प्रकरणों में 122 आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखो को पीछे भेजा गया, जिससे सम्पत्ति संबंधी अपराधों में कमी लाने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
महिला संबंधी अपराधों, सम्पत्ति संबंधी अपराधों, शरीर संबंधी आदि के अपराधों पर नियंत्रण हेतु उक्त अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कडी से कडी वैधानिक कार्यवाही की गई, जिससे वर्ष 2024 में उपरोक्त अपराधों की घटनाओ में भारी कमी लाने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई हैं।
आपको बता दे की धार जिला शहरी और ग्रामीण आदिवासी संस्कृति का जिला है, जिसकी भौगोलिक स्थिति, सामाजिक स्थिति एवं आर्थिक परिदृश्य में भिन्नताऐं परिलक्षित है।
कानून व्यवस्था की दृष्टि से धार जिला एक अति संवेदनशील जिले की श्रेणी में आता है। जहॉं अपराध नियंत्रण के साथ-साथ लगातार कई प्रकार की लाईन आर्डर स्थिति को कंट्रोल करना हमेशा से ही चुनौतीपूर्ण रहा है।
पुलिस अधीक्षक धार मनोज कुमार सिंह (भा.पु.से.) द्वारा अपराधों पर नियंत्रण हेतु वर्ष 2024 के दौरान नवाचार करते हुए ज्वाईंट पेट्रोलिंग सिस्टम, चीता मोबाईल, साप्ताहिक काम्बिंग गस्त, जमानत निरस्तीकरण की कार्यवाही, सक्रिय आदतन बदमाशों का एनडीपीएस/ रासुका/जिलाबदर की कार्यवाही के साथ-साथ सामुदायिक पुलिसिंग, दुर्गम ग्रामीण स्थलों पर खाटला बैठक, जनसंवाद आदि कार्यक्रमों से अपराधों की विभिन्न घटनाओं में कमी लाने में कारगर सिध्द हुए हैं।
साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह जाते हुए 2024 में अपने कार्यों को लेकर पुलिस विभाग में भी अपनी सक्रियता और कार्यशैली को लेकर पदोन्नत हुए हैं। आज एस एसपी मनोज कुमार सिंह डीआईजी पद पर पदोन्नति हुए हैं। जिन्हें पुलिस महानिरीक्षक पद के साथ जिला पुलिस अधीक्षक धार का पदभार सोपा गया है।

यह आदेश PHQ (पुलिस मुख्यालय) भोपाल के द्वारा आज दोपहर बाद जारी हुआ है।

ताजा समाचार (Latest News)
पुलिस की बड़ी सफलता 3000 किलोमीटर दूर असम से पकड़ा आरोपी
नगर में गंदगी का अंबार, सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षद दल का धरना
कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं और अपात्र मतदाता जुड़े नहीं- संभाग आयुक्त डॉ. खाड़े