16/11/2025

madhyabharatlive

Sach Ke Sath

भूतड़ी अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी। 

घाटों पर प्रशासनिक अमला रहा मुस्तैद, कलेक्टर श्री सिंह द्वारा की गई सतत मॉनिटरिंग।

उज्जैन। भूतड़ी अमावस्या के अवसर पर उज्जैन में मोक्ष दायनी क्षिप्रा के विभिन्न घाटों पर हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। घाटों पर श्रद्धालुओं के स्नान के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई। प्रत्येक घाटों पर प्रशासनिक अमला मुस्तैद रहा। घाटों पर सुरक्षा के दृष्टिगत कार्यपालिक दंडाधिकारियों, पुलिस और होमगार्ड के अमले ने सक्रिय भूमिका निभाई। कलेक्टर श्री सिंह द्वारा व्यवस्थाओं की सतत मॉनिटरिंग की गई।

कलेक्टर के निर्देश पर घाटों पर चिकित्सा सेवा के लिए मेडिकल टीम मौजूद रहीं। साथ ही राम घाट, सोमती कुंड, 52 कुंड में एक-एक एंबुलेंस की व्यवस्था रही। गुरुद्वारा घाट 5 बिस्तरीय अस्पताल स्थापित किया गया। जहां बीमार पड़े श्रद्धालुओं का उपचार भी किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी उज्जैन ने मौके पर जाकर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

ग्रीष्म ऋतू को ध्यान में रखते हुए घाटों पर स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था भी कई गई। जगह जगह चेंजिंग रूम बनाएं गए। वहीं कालियादेह स्थित 52 कुंड पर सुरक्षा के दृष्टिगत व्यवस्थित रूप से बैरिकेडिंग की गई। श्रद्धालु गहरे पानी में जाकर स्नान न करें इसके लिए घाटों पर मार्किंग भी कराई गई। एसडीआरएफ और होमगार्ड के अमले द्वारा सुरक्षा उपकरणों के साथ पैदल गश्ती और मोटर बोट से घाटों की सतत निगरानी की गई।

श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी ज्यादा रही की उनके के आगे प्रशासन और पुलिस महकमे की व्यवस्था कम पड़ गयी। शिप्रा नदी में स्नान कर पुण्य की आस लगाये श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है।

सोमवती अमावस्या पर आस्था का जन सैलाब —

माना जाता है कि नदी में स्नान करने से सारे पाप नष्ट हो जाते हैं। श्रद्धालुओं को मोक्ष की प्राप्ति भी होती है। देश भर से श्रद्धालु सोमवती अमावस्या पर उज्जैन में पितरों के तर्पण और पिंडदान करने आते हैं। पितरों को खुश करने के बाद शिप्रा नदी में आस्था की डुबकी लगाते हैं। अंत में भगवान महाकाल का आशीर्वाद भी लेते हैं। सोमवार को सुबह से रामघाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती हुई दिखाई दी।

उज्जैन में शिप्रा के तट पर लगायी डुबकी —

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि शहर के धार्मिक स्थलों पर विशेष इंतजाम किए गए। घाटों पर भी श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया। देश भर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पर्व को मनाने उज्जैन पहुंचे हैं।

पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल लगाया गया है। शहर में भी यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाया जा रहा है। श्रद्धालुओं की भीड़ धार्मिक स्थलों पर काफी है।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

Facebook
error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!