सरदारपुर धार ब्रेकिंग न्यूज़
सरदारपुर। भाजपा का परचम लहराने के लिए प्रदेश के सह सचिव कैलाश विजयवर्गीय आज राजगढ़ नगर स्थित हेलीपैड पर 1:00 बजे उतरेंगे जहां से सीधे भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे और वहीं से राजगढ़ नगर में रोड शो करेंगे जिसमें राजगढ़ नगर की जनता से सीधे कैलाश जी विजयवर्गीय रूबरू होंगे
गौरलतब हे की भाजपा से अधिकृत प्रत्याशी संजय बघेल को जनता का भारी सहयोग मिल रहा है, उसे और भी विशाल बनाने के लिए व भारी मतों से विजय दिलाने हेतु कैलाश विजयवर्गीय संजय जी बघेल के पक्ष में यहाँ रोड शो करेंगे।
इस रोड शो में सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित होने का अनुमान लगाया जा रहा है। जिससे लोगो के अंदर भारी उत्साह देखा जा रहा है। जिसमे लोग बड़े आतुर होकर उनके आने का इंतजार कर रहे है।
More Stories ( ज़्यादा कहानियां )
बड़ी संख्या में राष्ट्रीय पक्षी मोर के मृत शव मिले
शहर में होटल संचालक खुलेआम उड़ा रहे नियमों की धज्जियां
नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा से आगे निकली कांग्रेस