जहां एक और संपूर्ण भारतवर्ष में 23 मार्च को शहीद बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी के तहत आज राजू यादव मित्र मंडल की ओर से शहीद दिवस के उपलक्ष पर धार में वाहन रैली निकाली गई।
धार। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी राजू यादव मित्र मंडल की ओर से शहीद दिवस के उपलक्ष में शहीद क्रांति यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में आम नागरिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा में बच्चे युवा सहित बुजुर्ग वर्ग ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
यह यात्रा नगर के त्रिमूर्ति क्षेत्र से प्रारंभ होने के साथ ही वहां मौजूद आमनागरिकों में देश प्रेम को लेकर एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा था। वन्दे मातरम जय हिन्द भारत माता की जय जैसे देशप्रेमी नरो के साथ यात्रा को प्रारम्भ किया गया।
इस वाहन यात्रा में सेकड़ो की संख्या में दोपहियां वाहनचालक सम्मिलित हुए कई वाहन चालकों ने अपने सर पर केसरिया साफा पहन रखा था जो की हमारे देश पर बलिदान हुए उन शहीदों की शहादत का प्रतिक माना जाता है। यह युवा यात्रा में अपने हाथो में शहीद भगत सिह राजगुरु शुखदेव के चित्रों की तख्तियां हाथो में लेकर चल रहे थे वहीँ इस यात्रा में केशरिया ध्वज सहित तिरंगा झंडा भी इस यात्रा में चार चाँद लगा रहा था।
शहीद क्रांति यात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र भगतसिंह राज गुरु शुखदेव की वेश भूसा में हाथों में हथकड़ी पहने कलाकारों ने अपनी कला से महान शहीदों की जीवित प्रतिलीपी की एक अनूठी मिशाल पेश की जिसे देख कर कई लोगो की आँखे नाम हो गई।
शहीद क्रांति यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई निकली गई व राजवाड़ा चौक पर पहुंचने के बाद इस यात्रा का समापन हुआ।
More Stories ( ज़्यादा कहानियां )
बड़े ही जोश और हर्ष के साथ निकाली तिरंगा यात्रा
वाल्मीकि समाज लगा अपने आराध्य देव की भक्ति में
कुख्यात बदमाश अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार