भोपाल। लंबे इंतजार के बाद भाजपा ने आज मध्य प्रदेश की तीन लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। जिन तीनों सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं, उसमें बालाघाट, खरगोन और राजगढ़ संसदीय क्षेत्र शामिल है।
राजगढ़ सीट से पार्टी ने एक बार फिर रोडमल नागर को मौका दिया है। वो इस सीट से मौजूदा सांसद हैं। उनके नाम को लकेर जरूर विरोध हो रहा था। लेकिन फिर भी पार्टी ने उन्हें ही मौका दिया है। खरगोन से जरूर पार्टी ने नया चेहरा मैदान में उतारा है। यहां से मौजूदा सांसद सुभाष पटेल का पार्टी ने टिकट काट दिया है। 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर BJP के सुभाष पटेल ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी रमेश पटेल को मात दी थी। इससे पहले 2009 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को इस सीट से जीत मिली थी।खरगोन सीट से गजेंद्र पटेल को टिकट दिया गया है। इसके अलावा बालाघाट सीट से ढाल सिंह बिसेन को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से उनका मुकाबला मधु भगत से होगा।
More Stories ( ज़्यादा कहानियां )
जान जोखिम में डाल रहे लोग, ट्रैक्टर के साथ बहे युवक, एक लापता
हिंदू युवा जनजाति संगठन ने मां भारती के वीर सपूतो की जन्म जयंती मनाई
TI हाकम सिंह मामले में बड़ी कार्यवाही, ASI सहित 4 पर केश दर्ज