इंदौर। संभाग के कमिश्नर राघवेन्द्र सिंह ने शनिवार को म. प्र औद्योगिक केंद्र विकास निगम इंदौर द्वारा विकसित उाद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर सेक्टर 1 व 2 एवं विषेष आर्थिक प्रक्षेत्र का जायजा लिया। श्री सिंह ने इसके बाद उनके द्वारा पीथमपुर के समीप म.प्र औद्योगिक केंद्र विकास निगम इंदौर द्वारा विकसित किये जा रहे नवीन औद्योगिक क्षेत्र ’’स्मार्ट इण्डस्ट्रीयल पार्क ’’ का भी जायजा लिया और क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। श्री सिंह ने भारत सरकार की नेषनल आॅटो टेस्टिंक ट्रेक (नेट्रिप) परियोजना का भी अवलोकन किया।
इस अवसर पर धार कलेक्टर दीपक सिंह, पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र सिंह, प्रबंध संचालक कुमार पुरूषोत्तम, कार्यकारी संचालक एकेवीएन इंदौर एच. आर. मुजाल्दे सहित राजस्व विभाग तथा पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
More Stories ( ज़्यादा कहानियां )
बड़ी संख्या में राष्ट्रीय पक्षी मोर के मृत शव मिले
शहर में होटल संचालक खुलेआम उड़ा रहे नियमों की धज्जियां
नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा से आगे निकली कांग्रेस