मध्यभारत लाईव मार्गदर्शक – श्री संजय शर्मा जी (संपादक हेलोधार )
धार :– समीपस्थ ग्राम नवासा में करोड़ो के विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया ,
जसवंत सिंह नवासा ने बताया की तीसगांव – नवासा- गुणवाद मार्ग लागत 11 करोड़ 62 लाख का भूमिपूजन, नवासा प्रधानमंत्री मुख्य मार्ग लागत 62 लाख ,ब्रिज लागत 70 लाख ,मिडिल स्कूल अतिरिक्त कक्ष लागत 7 लाख ,का भूमिपूजन एवं ताजपुर प्रधानमंत्री सड़क लागत 97 लाख का लोकार्पण हुआ।
मुख्य अतिथि श्री शेखावत ने अपने उद्बोधन में कहा की विकास की गंगा तो सिर्फ़ भाजपा ही बहा सकती है मुख्यमंत्री की अनेकों योजना चल रही है प्रधानमंत्री मोदी की कई योजना सभी वर्ग के लोगों को फ़ायदा पंहुचा रही है, चुनाव आते ही अनेक नेता आपके द्वार आएगे लेकिन आपको 50 वर्षो का हिसाब पूछना है, विकास के नाम पर कांग्रेस ने लोगो को धोखा दिया है, भाजाप की सरकार में किसानों की जमीन सात लाख हेक्टयर से आज चालीस लाख हेक्टयर जमीन सिंचित हो रही है। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को युवा मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष लाखन सिंह नवासाद्वारा मिट्टी के गणेश प्रतिमा भेंट की गई ।
इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जगदीश जाट,पूर्व मंडी बोर्ड़ डायरेक्टर श्री राजेश अग्रवाल,ईश्वर कटारा जिला उपाध्यक्ष भाजपा,किसान मोर्चा जिला मीडिया संजय शर्मा ,श्रीमती कुसुम मुडत ,ब्रजेन्द्र भट्ट ,नारायण देवड़ा, नारायण सिंह पटेल,नागु सिंह ठाकुर,राजेन्द्र छटटिया, मोहन शर्मा, अशोक चौधरी,मांगीलाल वसुनिया,,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जगदीश कामदार,रामेश्वर दांगी,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डॉ अमृत पाटीदार ,श्रीमती चन्दा बाई वास्केल सरपंच,श्रीमती संतोष बाई उप सरपंच,सहित अनेक नेता उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल मीडिया प्रभारी राधेश्याम निगम व आभार युवा मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष लाखन सिंह नवासा ने माना !
More Stories ( ज़्यादा कहानियां )
शहर में बजते हैं रात भर तेज आवाज में लाउडस्पीकर कार्यवाही क्यों नहीं ??
भव्य एवं विशाल शिव महापुराण कथा का आयोजन
बड़ी संख्या में राष्ट्रीय पक्षी मोर के मृत शव मिले