भोपाल। सामान्य प्रशासन, सहकारिता, संसदीय कार्य और भोपाल जिला प्रभारी मंत्री डॉ. गोविन्द सिंह ने कहा कि पाँच बीघा (ढ़ाई एकड़) तक के भूमि धारक किसान जो 60 वर्ष की आयु के हो चुके है। उन किसानों को मासिक एक हजार रुपये पेंशन देने पर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। डॉ सिंह आज भेल दशहरा मैदान में प्रथम चरण में भोपाल जिले में ऋण माफी प्रमाण-पत्र वितरण की शुरूआत कर रहे थे। उस समय डॉ. सिंह ने कहा कि सरकार ने योजना में एक प्रक्रिया अपनाकर सम्पूर्ण जाँच के बाद ऋणग्रस्त किसानों को लाभान्वित करने का निर्णय लिया है। किसानों को ऋण माफी के साथ ही बिजली के देयको की राशि आधी कर बड़ी राहत दी गई है। घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को भी राहत दी गई है। भोपाल जिले में नए विद्युत उपकेन्द्र शुरू होने से भी किसानों को राहत मिलेगी। मंत्री डॉ. सिंह ने कहा कि दस हार्स पावर विद्युत पम्प तक वाले किसानों को बिजली बिल के पूर्व में 1400 रुपये की राशि देनी होती थी। अब उन्हें मात्र 700 रुपये देने होंगे। दस हार्स पावर के सिंचाई पम्प का उपयोग करने वाले कृषकों को आधी दर पर बिजली मिलेगी। अप्रैल माह से ये लाभ दिया जाएगा।
मंत्री ने तहसील के 5 हजार 2 सौ 43 पात्र किसानों के 18 करोड़ 32 लाख की ऋण राशि माफ करने के प्रमाण-पत्र प्रदान किये। भोपाल जिले में अब तक 13 हजार 814 पात्र किसानों के 43 करोड़ 5 लाख रुपये के कृषि ऋण माफ करने की मंजूरी दी जा चुकी है। कार्यक्रम में मंत्री डॉ. सिंह ने भोपाल जिले के 20 किसानों को प्रतीक स्वरूप ऋण माफी प्रमाण-पत्र और सम्मान पत्र प्रदान किए।
किसान सशक्त होगा तो प्रदेश समृद्ध होगा: मंत्री श्री शर्मा
जनसंपर्क मंत्री पी.सी. शर्मा ने कहा कि किसान के सशक्तिकरण के लिये कमलनाथ सरकार ने शपथ ग्रहण करने के डेढ़ घंटे में किसानों का दो लाख तक ऋण माफ करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने समय पर ऋण राशि को जमा कर दिया है, उनको भी सम्मानित किया जाकर बोनस दिया जायेगा। श्री शर्मा ने कहा कि जब किसान सशक्त होगा तभी प्रदेश समृद्ध और सृदृढ़ हो सकेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा किसानों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों के लिये किये जा रहे कार्यों का जिक्र करते हुए बताया कि सरकार सभी के विकास के लिये कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में इंदिरा किसान ज्योति योजना के छह हितग्राहियों सर्वश्री मदन सिंह, नारायण सिंह, श्यामलाल, रामभरोसे, सईद सत्तार, श्रीमती शिव बाई गुलाब सिंह शामिल हैं।
विद्युत उप केन्द्रों का लोकार्पण
प्रभारी मंत्री डॉ. गोविन्द सिंह और जनसम्पर्क मंत्री पी.सी. शर्मा ने रु. 1825 लाख लागत के 132 के.व्ही. विद्युत उप केन्द्र आई.टी. पार्क बड़बई का लोकार्पण किया। साथ ही रू. 2990 लाख की लागत के महाबड़िया विद्युत उप केन्द्र का भी भूमि-पूजन किया गया।
More Stories ( ज़्यादा कहानियां )
20 वर्ष बाद भाजपा की वापसी, गोस्वामी बने नप अध्यक्ष
जान जोखिम में डाल रहे लोग, ट्रैक्टर के साथ बहे युवक, एक लापता
हिंदू युवा जनजाति संगठन ने मां भारती के वीर सपूतो की जन्म जयंती मनाई