भोपाल। प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 47 डिग्री सेल्सियस खरगोन में रिकॉर्ड किया गया। यह प्रदेश में इस सीजन का सबसे अधिक तापमान है। खरगोन के अलावा छिंदवाड़ा, खंडवा, खजुराहो, नौगांव और होशंगाबाद में लू भरी हवा चली। मौसम विज्ञानियों ने गर्मी के तेवर और तीखे होने के आसार जताए हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राजस्थान और गुजरात में भीषण गर्मी पड़ रही है। वहां से लगातार आ रही गर्म हवा की लपटों से प्रदेश में दिन और रात के तापमान में इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को प्रदेश में 27 स्थानों पर दिन का अधिकतम तापमान 42 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
राजधानी में लगातार तीसरे दिन पारा 42 डिग्रीसे. से ऊपर रहा। जिसके चलते लू जैसे हालात बने रहे। वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। हवा का रुख भी पश्चिमी बना हुआ है। इस वजह से फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है।
More Stories ( ज़्यादा कहानियां )
20 वर्ष बाद भाजपा की वापसी, गोस्वामी बने नप अध्यक्ष
जान जोखिम में डाल रहे लोग, ट्रैक्टर के साथ बहे युवक, एक लापता
हिंदू युवा जनजाति संगठन ने मां भारती के वीर सपूतो की जन्म जयंती मनाई