घंटानाद आंदोलन में भाजपाध्यक्ष राकेश सिंह इस अन्दाज में दिखाई दिए।
भोपाल। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में महापौर आलोक शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, विधायक विश्वास सारंग, जिलाध्यक्ष विकास विरानी सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने भोपाल कलेक्ट्रेट की ओर कूच किया। सरकार ने भारी पुलिस बल के दम पर इस आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया, लेकिन घंटा, घडियाल की जोरदार गुंज करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साह आसमान पर था। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने आगे बढ़कर स्वयं पुलिस का बैरिकेट तोड़ा उनके साथ-साथ भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी बैरिकेट्स पर चढकर पुलिस के इंतजामों को धत्ता बताते हुए आगे कूच किया। बाद में पुलिस ने आंदोलनकारियों को गिरफ्तार किया। पुलिस सभी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की व्यवस्था नहीं कर सकी, क्योंकि वह सिर्फ दो बसें लेकर आंदोलन स्थल पर पहूंची थी। इससे साफ होता है कि सरकार को भी ऐसे प्रचंड आंदोलन का अनुमान नहीं था।
गिरफ्तारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि प्रदेश की कमलनाथ सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर आमादा है। यह सरकार विरोध में उठने वाली हर आवाज को दबाना चाहती है। लेकिन हम ना दबाव में आएंगे और ना रुकेंगे। विरोध का हमारा सिलसिला जारी रहेगा। मध्यप्रदेश सरकार कुम्भकर्णी नींद में सो रही है। उसकी नींद को तोडने के लिए, मध्यप्रदेश की जनता को न्याय दिलाने के लिए, भारतीय जनता पार्टी ने घंटानाद आंदोलन किया।
भोपाल में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय के सामने घंटानाद कर लगभग सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। इस अवसर पर पार्टी के महापौर आलोक शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, विधायक विश्वास सारंग, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, प्रदेश प्रवक्ता राहुल कोठारी, जिलाध्यक्ष विकास विरानी, सुरेन्द्रनाथ सिंह, राम बंसल, सुमित पचैारी, अंशुल तिवारी सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
More Stories ( ज़्यादा कहानियां )
जान जोखिम में डाल रहे लोग, ट्रैक्टर के साथ बहे युवक, एक लापता
हिंदू युवा जनजाति संगठन ने मां भारती के वीर सपूतो की जन्म जयंती मनाई
TI हाकम सिंह मामले में बड़ी कार्यवाही, ASI सहित 4 पर केश दर्ज