सतना/मैहर। नारायण त्रिपाठी हुए फिर से मैहर विधायक मैहर की जनता ने फिर दी मैहर की बागडोर नारायण त्रिपाठी के हाँथ में मगर हाल वही हुआ मैहर का विकास करने के लिए कांग्रेस से स्तीफा देकर नारायण त्रिपाठी भाजपा में आये और जितना जनता ने सोचा नही था, उतना विकास भी नारायण त्रिपाठी ने किया और जनता के चहेते बने। विकास की दिशा ने जनता को मजबूर कर दिया कि फिर से मैहर विधायक के रूप में वो त्रिपाठी को चुने। भितरघात होने के बाद भी विधायक बने नारायण त्रिपाठी ने ये तो सिध्द कर दिया कि जग रूठे तो रूठे रब न रूठे माँ शारदा का आशिर्वाद बराबर बना रहा और पुनः विधायक की कुर्सी पर आसीन हुए नारायण, अब सवाल ये उठता है कि क्या अपना लक्ष्य हांसिल कर पायगे मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी। कांग्रेस की सरकार बन गई है ,ऐसा तो नही की मैहर की जनता विकास से रह जायगी परे जिस जनता के लिए विधायक जैसे बड़े पद से नारायण त्रिपाठी ने स्तीफा दे दिया था, दल बदलने का इल्जाम लिया ताकि मैहर का विकास हो परन्तु आज फिर स्थिति विपरीत दिशा में है। अब क्या निर्णय होगा, अगला कैसे बहेगी मैहर में विकास की गंगा, कैसे होगा नारायण पंडित जी का सपना पूरा अगर सरकार भाजपा की बनती तो बात बन जाती परन्तु यहाँ कुछ अलग हिओ हुआ है जो सोचा उसके विपरीत कांग्रेस ने अपनी सरकार बना ली और त्रिपाठी कांग्रेस से पहले ही इस्तीफा दे कर बागी बन चुके है। क्या कांग्रेस अपने बागी पूर्व विधायक व अपनी प्रतिद्वंदी पार्टी भाजपा से बने नारायण त्रिपाठी को विकास की गंगा बहाने देगी।
More Stories ( ज़्यादा कहानियां )
20 वर्ष बाद भाजपा की वापसी, गोस्वामी बने नप अध्यक्ष
जान जोखिम में डाल रहे लोग, ट्रैक्टर के साथ बहे युवक, एक लापता
हिंदू युवा जनजाति संगठन ने मां भारती के वीर सपूतो की जन्म जयंती मनाई