आलीराजपुर। नगर सहित पूरे जिले की ट्रैफिक व्यवस्था बहुत ज्यादा बदतर हो चुकी हैं। बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था के कारण आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उक्त आरोप जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश पटेल ने लगाते हुए मीडिया को बताया कि पूरे नगर सहित अलीराजपुर जिले के विभिन्न नगर और गांव की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। जवाबदार यातायात पुलिस विभाग ओर परिवहन विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
आपने बताया कि जिन कर्मचारियों को ट्रैफिक व्यवस्था दुरस्त करने का जिम्मा सौंप रखा है, वह अधिकारी कर्मचारी छोटे बड़े वाहनों से अवैध वसूली के धंधे में लगे हुए हैं। ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के प्रति उनका कोई ध्यान नहीं है। ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी हुई होने के कारण आम जनता तो परेशान होती है साथ ही छोटे-बड़े वाहनों की दुर्घटनाएं भी होती रहती है। इसके अतिरिक्त आवागमन भी अवरुद्ध होता रहता है।
आलीराजपुर जिला मुख्यालय होने के बावजूद यहां पर ट्राफिक का कोई कड़ा बंदोबस्त नहीं है। जो एक शर्मनाक स्थिति है। ट्रैफिक अधिकारी कर्मचारी सब अपनी मनमानी कर रहे हैं। वाहन चालक मनमाने तरीके से वाहन चलाते हैं और ट्रैफिक जाम करते हैं। पुलिस विभाग के जवाबदार अधिकारी कर्मचारी अपनी मस्ती ओर अवैध वसूली में व्यस्त है मस्त हैं।
जिले की बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था पर कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष महेश पटेल ने इस मामले की शिकायत पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी डीजीपी को की है, और साथ ही जिले की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग भी की है।
More Stories ( ज़्यादा कहानियां )
20 वर्ष बाद भाजपा की वापसी, गोस्वामी बने नप अध्यक्ष
जान जोखिम में डाल रहे लोग, ट्रैक्टर के साथ बहे युवक, एक लापता
हिंदू युवा जनजाति संगठन ने मां भारती के वीर सपूतो की जन्म जयंती मनाई