अलिराजपुर।चन्द्रशेखर आजादनगर में मंगलवार रात्रि लगभग 8:15 बजे एक स्विफ्ट कार से ग्राम अंजड़ जारहे एक ही परिवार के 5 लोगों को क्रूजर जीप ने टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार पाँचो व्यक्ति घायल हो गए इनमें से दो युवकों की हालत गंभीर बताई जारही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आजाद नगर से जोबट मार्ग पर यह घटना मंगलवार रात्रि लगभग 8:15 बजे होना बताया जा रहा है स्विफ्ट कार अंजड़ की ओर जारही , तभी सामने की ओर से क्रूजर जीप आई जिसके पीछे डंपर चल रहा था डंपर ने क्रूजर जीप को टक्कर मारी और जीप सीधे कार में जा टकराई वही सूत्रों की मानें तो स्विफ्ट सवार सभी यात्री मुस्लिम समुदाय के लोगों थे जो अपने रिश्तेदारों यह अंजड़ में हुई गमी में शामिल होने जा रहे थे। दुर्घटना में जीप व सिवफ्ट कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है।
घटना के तुरन्त बाद तीन घायलों को निजी वाहनं से दाहोद इलाज हेतु रवाना किया गया वही दुघर्टना के बाद घटनास्थल से डंपर चालक अपना वाहन लेकर भाग निकला है।
More Stories ( ज़्यादा कहानियां )
20 वर्ष बाद भाजपा की वापसी, गोस्वामी बने नप अध्यक्ष
जान जोखिम में डाल रहे लोग, ट्रैक्टर के साथ बहे युवक, एक लापता
हिंदू युवा जनजाति संगठन ने मां भारती के वीर सपूतो की जन्म जयंती मनाई