धार की सीट पर चल रहा पुनः मंथन, अब भी हो सकता है बदलाव
विपुल विजय रेगे ( संपादक )
धार। विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि मध्यप्रदेश की कुछ सीटों पर पुनः मंथन शुरू हो गया है। मंथन में धार सीट भी प्रमुखता से शामिल की गई है। सूत्रों के मुताबिक वर्तमान भाजपा विधायक नीना वर्मा से असंतुष्ट क्षेत्र का एक धड़ा नए प्रत्याशी को टिकट देने की पुरजोर मांग कर रहा है। मध्यभारत लाइव के पास इस बात की पुख्ता सूचना है कि यदि भाजपा आलाकमान विरोधियों से संतुष्ट हुआ तो वर्तमान विधायक का टिकट काटा जा सकता है। पुनः मंथन वाली सीटों की घोषणा आज शाम तक की जा सकती है।
More Stories ( ज़्यादा कहानियां )
शहर में बजते हैं रात भर तेज आवाज में लाउडस्पीकर कार्यवाही क्यों नहीं ??
भव्य एवं विशाल शिव महापुराण कथा का आयोजन
बड़ी संख्या में राष्ट्रीय पक्षी मोर के मृत शव मिले