धार। जिले के बच्चे नवयुवक जवान अपने शहर अपने देश और अपने परिवार का नाम रोशन करने से पीछे नहीं हैं, ऐसा ही एक कार्य धार शहर के प्रजापति समाज के लड़के ने कर दिखाया है। धार नगर के अनमोल प्रजापति ने त्वाइकांडो स्पर्धा में तृतीय स्थान प्राप्त कर अपना एवं अपने परिवार का नाम रोशन किया है, रायपुर छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्तर पर हुई त्वाइकांडो स्पर्धा में धार नगर के नालछा दरवाजा निवासी अनमोल प्रजापति ने अपने शहर एवं देश का गौरव बढ़ाते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर धार नगर आगमन किया। जब वह विजई श्री होकर अपने गृह निवास धार शहर आए तब उनके मित्रगण एवं परिवार के सदस्यों ने मिलकर बड़े ही हर्षोल्लास से उनका स्वागत अभिनंदन किया।
उक्त जानकारी उनके मित्र bjp खेल प्रकोष्ठ के नगर सहसंयोजक मनीष जैन द्वारा दी गई
More Stories ( ज़्यादा कहानियां )
बड़ी संख्या में राष्ट्रीय पक्षी मोर के मृत शव मिले
शहर में होटल संचालक खुलेआम उड़ा रहे नियमों की धज्जियां
नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा से आगे निकली कांग्रेस