सरदारपुर – धार। ग्राम गलोंडा से दूर गहरे कुएं में शनिवार सुबह 24 घंटे पहले जन्मा बालक मिला। झाड़ियों के बीच पड़े बच्चे को चींटियां काट रही थीं। खेत पर जा रहे गोपाल भगत ने रोने की आवाज सुनकर देखा तो कुएं में बच्चा पड़ा था। आसपास के लोगों बुलाया और उनकी मदद से बाहर निकाला। फिर डायल 100 व पुलिस को सूचना दी। चींटियों के काटने से बच्चे की हालत गंभीर है। नवजात बच्चा जिला अस्पताल के एसएनसीयू में ऑक्सीजन के सहारे जिंदगी और मौत के बिच लड़ रहा है।
इस मामले में पुलिस ने अज्ञात मां पर प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अनुसार आसपास छानबीन में एक कम्बल मिला है। इससे साफ होता है की बच्चे के जन्म के बाद उसके परिजन ने उसे कम्बल के सहारे कुए में डाल दिया। बच्चे के शरीर पर कोई चोट के नीसान नहीं है।
भोज हॉस्पिटल के एसएनसीयू इंचार्ज डॉ. एमके बर्मन बताया की बच्चे का वजन 2 किलो 4 सौ 25 ग्राम है। बच्चा की सही समय पर डिलीवरी हुई हे। बच्चे को ब्लड में इंफेक्शन है। उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही है। इस लिए उसे ऑक्सीजन पर रखा गया है। 24 घंटे के अंदर ही बच्चे का जन्म हुआ है। कई जांच करवाई है। बच्चे को कुछ देर और हॉस्पिटल नहि लाया जाता तो उसकी जान भी जा सकती थी।
More Stories ( ज़्यादा कहानियां )
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
तीन कैबिनेट मंत्रियों ने किया था हवाई सर्वे
बड़ी धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस