रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं शुरू होने को साथ ही पहले दिन पांच सौ श्रद्धालु हेलीकाप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचे। श्रद्धालु सप्ताह भर से हेली सेवा का इंतजार कर रहे थे। पिछले दिनों उत्तराखंड नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (यूकाडा) ने केदारनाथ तक उड़ानों के संचालन के लिए कंपनियों का चयन करने के साथ ही किराए की दरें भी तय कर दी थीं। इसके बाद हेलीपैड के निरीक्षण के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) से आग्रह किया गया था।
मंगलवार और बुधवार को डीजीसीए की टीम ने सभी छह हेलीपैड का निरीक्षण किया। टीम ने हेलीपैड पर यात्री सुविधाओं, पार्किंग और सुरक्षा की जांच की। केदारनाथ के लिए आठ हेलीपैड से उड़ानों का संचालन किया जाता हैं। हेली सेवाओं के सहायक नोडल अधिकारी केएस पंवार ने बताया कि डीजीसीए की अनुमति के बाद उड़ानें शुरू कर दी हैं।
फिलहाल पांच कंपनियां सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने बताया कि कुल नौ कंपनियों का चयन किया गया है। उम्मीद है कि औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अन्य चार कंपनियां भी जल्द सेवा शुरू कर देंगी। केदारनाथ के लिए पवनहंस, आर्यन, यूटी एयर, हिमालयन हेली, ऐरो काप्टर कंपनी ने सेवाएं शुरू की है।
More Stories ( ज़्यादा कहानियां )
पत्रकार को खबर लिखने से रोका नहीं जा सकता- SC
अग्निपथ, मध्य प्रदेश पुलिस भी एक्शन मोड में
झंडे को लेकर विवाद, पांच जगहों पर पथराव