नई दिल्ली। अपने विवादित बयानों से सुर्खियां बने रहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्वमुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पुलवामा में हुए आत्मघाती आतंकी हमले को “दुर्घटना” बताया है। इसको लेकर भाजपा ने भी उन पर निशाना साधा। सोशल मिडिया पर विरोध के बाद उन्होंने दूसरा ट्वीट कर इसे “टेरर अटैक” मान लिया।
हालांकि, उन्होंने फिर ट्वीट किया है, और अब सरकार को चुनौती देते हुए लिखा है कि मोदी जी आपने व आपके मंत्री गणों ने मुझ पर अनेक आरोप लगाए हैं। आपके अनेक भाजपा नेता मुझ पर देशद्रोह का मुकदमा दायर करना चाहते हैं। मेरे जिस ट्वीट पर आप व आपके मंत्री गण मुझे पाकिस्तान समर्थक मानते हैं, देशद्रोही मानते हैं, वह मैंने दिल्ली से किया था जहां की पुलिस केंद्र सरकार के अंतर्गत आती है। अगर आप में साहस है तो मेरे ऊपर मुकदमा दायर करें। इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने एक और ट्वीट करते हुए यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का वीडियो भी ट्वीट किया है और पूछा है कि अब क्या भाजपा अपने नेता को भी देशद्रोही कहेगी। दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद एक बार फिर शहीदों की शहादत पर राजनीति तेज हो गई है। भाजपा लगातार कांग्रेस नेताओं के बयानों को पाकिस्तान के समर्थन में बता रही है। इससे पहले मंगलवार को दिग्विजय सिंह पर जवाबी हमला केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने बोला और पूछा कि क्या आप राजीव गांधी की हत्या को दुर्घटना मानेंगे? भाजपा ने सिंह व अन्य कांग्रेस नेताओं पर सेना का मनोबल गिराने का आरोप लगाया है।
More Stories ( ज़्यादा कहानियां )
क्या है सलमान ऐश्वर्या की शादी की पूरी सच्चाई
पत्रकार को खबर लिखने से रोका नहीं जा सकता- SC
अग्निपथ, मध्य प्रदेश पुलिस भी एक्शन मोड में