उज्जैन। भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया लगातार अपनी लीड बनाए हुए हैं। फिलहाल वे 2 लाख 10 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी बाबूलाल मालवीय पहले ही अपनी हार स्वीकर कर मतगणना केंद्र से जा चुके हैं। इधर जीत तय मानते हुए भाजपा कार्यालय पर जश्न शुरू हो गए हैं। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और शहर के दोनों विधायकों ने यहां संभागीय कार्यालय पर पहुंच कर एक दूसरे को बधाई दी है। उधर कांग्रेस के कार्यालय पर सन्नाटा पसरा हुआ है। उनका मुकाबला यहां कांग्रेस के उम्मीदवार बाबूलाल मालवीय से है।
जीत से उत्साहित पूर्व मंत्री पारस जैन ने भाजपा कार्यालय पर ढोल बजाया। दोपहर 12 बजे बाद कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ती गई। मतगणना केंद्रे के बाहर भी कार्यकर्ता उत्साहित नजर आरहे हैं।
दोनों ही पार्टियों ने इस लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार बदले हैं। जिसका फायदा भाजपा को होता दिखाई दे रहा है। पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में यहां कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा रहा था। लेकिन लोकसभा चुनाव में उसका असर नहीं दिख रहा है।
More Stories ( ज़्यादा कहानियां )
जान जोखिम में डाल रहे लोग, ट्रैक्टर के साथ बहे युवक, एक लापता
हिंदू युवा जनजाति संगठन ने मां भारती के वीर सपूतो की जन्म जयंती मनाई
TI हाकम सिंह मामले में बड़ी कार्यवाही, ASI सहित 4 पर केश दर्ज