निर्वाचन आयोग द्वारा भेजे गए व्यय प्रेक्षको के माध्यम से की जा रही है चुनाव प्रचार प्रसार में खर्च की निगरानी।
धार। धार जिला कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी दीपक सिंह ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन 2018 में चुनाव लड़ रहे समस्त प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार प्रसार में हो रहे खर्चे का निरीक्षण चुनाव आयोग द्वारा भेजे गए व्यय प्रेक्षको द्वारा प्रथम चरण में किया गया है। जिसमें गंधवानी, कुक्षी, मनावर तथा धरमपुरी विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों का खर्च निरीक्षण 16 नवंबर को किया गया था। इसी कड़ी में धार तथा बदनावर विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों के खर्च का निरीक्षण 18 नवंबर को किया गया, उसके बाद सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों का खर्च निरीक्षण 19 नवंबर को किया जिसमें कांग्रेस पार्टी से सरदारपुर उम्मीदवार प्रताप ग्रेवाल द्वारा 2 लाख 25 हजार 882 रूपये वहीं मेहताब सिंह डावर बहुजन समाज पार्टी द्वारा 5000 हजार रूपये इनके साथ ही भाजपा से प्रत्याशी संजय बघेल द्वारा 1 लाख 1 हजार 798 रूपये, सपाक्स पार्टी के उम्मीदवार करण सिंह वसुनिया द्वारा 5000 हजार रूपये, भेरूलाल कालूराम ईमलीयार प्रत्याशी बहुजन मुक्ति पार्टी द्वारा 5000 हजार तथा विजयसिंह देवीसिंह भाभोर आम आदमी पार्टी द्वारा 5000 हजार की राशि चुनाव प्रचार प्रसार में खर्च की गई।
गंधवानी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार उमंग सिंगार द्वारा 5 लाख 75हजार 655 रूपये एवं भगवान सिंह गहलोत बहुजन समाज पार्टी द्वारा 5000 हजार, सरदारसिंह मेहडा भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार द्वारा 4 लाख 4 हजार 930 रूपये, अरविंद मुजाल्दे गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा 63 हजार 680 रूपये, गोविंद रावत आम आदमी पार्टी द्वारा 5000 हजार कविता चौहान निर्दलीय द्वारा 29000 हजार की राशि खर्च की गई है।
वही कुक्षी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी अजय रावत बहुजन समाज पार्टी द्वारा 5 हजार 200 रूपये, भारतीय जनता पार्टी से वीरेंद्रसिंह बघेल द्वारा 3 लाख 70 हजार 305 रूपये, कांग्रेस के उम्मीदवार सुरेंद्रसिंह हनी बघेल द्वारा 3 लाख 6 हजार 516 रूपये, समोती बोंदरसिंह मुझाल्दा आम आदमी पार्टी द्वारा 5 हजार 200 रूपये तथा सुनील अजरावत बहुजन मुक्ति पार्टी द्वारा 5000 खर्च किए गए हैं।
More Stories ( ज़्यादा कहानियां )
बड़ी संख्या में राष्ट्रीय पक्षी मोर के मृत शव मिले
शहर में होटल संचालक खुलेआम उड़ा रहे नियमों की धज्जियां
नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा से आगे निकली कांग्रेस