धार। इंदौर संभाग के आयुक्त आकाश त्रिपाठी ने गुरूवार को यहाॅ कलेक्टर कक्ष में अधिकारियों की बैठक ली गई। श्री त्रिपाठी ने 10 फरवरी से 13 फरवरी तक मनाए जाने वाले बंसतमहोत्सव के दौरान की जाने वाली आवश्यक व्यवस्थाओं व सुरक्षा के लिए किये जा रहे प्रबंधों की सघन समीक्षा की। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी दीपक सिंह ने इस महोत्सव के लिए की जारही आवश्यक व्यवस्थाओ की संक्षिप्त जानकारी दी। श्री त्रिपाठी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस महोत्सव के दौरान नगर में कानून और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए और सभी अधिकारी व कर्मचारी इस उत्सव के मध्येनजर सतर्क रहकर अपने दायित्व का निर्वहन ईमानदारी व जवाबरी से करे। संभागायुक्त ने भोजशाल मंदिर परिसर का अवलोकन किया इसके पश्चात बंसत पंचमी महोत्सव के अवसर पर निकलने वाले जुलस तथा शोभायात्रा के मार्ग का जायजा भी कीया। और उत्सव के मध्येनजर अधिकारियों व् कर्मचारियों को आवशक निर्देश दिये।
बैठक में कलेक्टर दीपक सिंह, पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग एस.के. बंसल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व वीरेन्द्र कटारे, नगर पुलिस अधीक्षक संजीव मूले, डिप्टी कलेक्टर महेश बडोले, डिप्टी कलेक्टर सुश्री नेहा साहू, सिटी मजिस्ट्रेट सुश्री दिव्या पटेल व अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
More Stories ( ज़्यादा कहानियां )
बड़ी संख्या में राष्ट्रीय पक्षी मोर के मृत शव मिले
शहर में होटल संचालक खुलेआम उड़ा रहे नियमों की धज्जियां
नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा से आगे निकली कांग्रेस