संवाददाता पंकज राठौर
बदनावर। राजपूत समाज सामूहिक विवाह समिति रंगाराखेडी नागदा में 106 जोडे परिणय सुत्र में बंधे। संपूर्ण वैवाहिक कार्यक्रम पं. अनिल शास्त्री के आचार्यत्व में सम्पन्न हुवा। धर्मषाला परिसर में सोमवार सुबह से चहल पहल शुरू हो गई थी। दोपहर ढाई बजे सतवास उज्जैन की दुल्हनो का प्रथम दुल्हन के रूप में परिसर में प्रवेष होने पर पंडीत द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार कर पूजन कीया गया। साथ ही अध्यक्ष इंदरसिंह जादोन व समिति पदाधिकारीयो द्वारा लक्ष्मी स्वरूप दुल्हन को शगुन के तोर पर राशि भैंट कर अगवानी की गई। सायंकाल शुभ मुहुर्त में पं. शास्त्री ने यजमान समंदरसिंह जादोन दंपती के हाथो विधिवत पूजा अर्चना संपन करवाकर वैवाहिक कार्यक्रम की शुरूआत की।
सामुहिक विवाह में पूर्व विधायक जसवंतसिंह राठौर धार व बदनावर विधायक राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने भी अपनी उपस्थिती दर्ज कराई। कार्यक्रम में समिति के पूर्व अध्यक्ष समाज के वरिष्ठजन देर रात्री तक कार्यकम स्थल पर रूके रहे। समाजजनो ने नवदंपती को सामुहिक सिंचावनी व भोजन के लिये राशि दान कर पुण्य लाभ लिया। सामुहिक सिंचावनी में 42 हजार 824 रूपये प्राप्त हुवे जिसे विभाजित कर प्रत्येक वधु को भेंट किये गयेें ।
सामूहिक समिति की और से 22 हजार रूपये की लगभग 70 नग घरेलु उपयोगी सामग्री बर्तनो के साथ मंगलसुत्र, बिछुडी व चांदी का सिक्का भेंट स्वरूप प्रदान की।
राॅयल राजपूत संगठन को किया सम्मानित
सामूहिक विवाह समिति में शाम 6 बजे से प्रारंभ हुवे आगंतुको के भोजन की व्यवस्था राॅयल राजपूत संगठन के लगभग 50 युवाओ ने संभाल रखी थी। प्रतिवर्ष से हटकर इस बार भोजन पांडाल को महिला पूरूष दो भागो में विभाजीत कर रात्री 12 बजे तक चले भौज में बेहतर व्यवस्था प्रदान की।
बेहतर व सुचारू व्यवस्था को देखकर संगठन के सभी पदाधिकारी व सदस्यो को आयोजन समिति ने मंच पर पुष्पहार पहनाकर सम्मानीत किया। संगठन प्रमुख केवलसिंह चावडा ने कहा की हमारे संगठन के लिये यह गोरव की बात है सभी सदस्यो के सहयोग से बेहतर व्यवस्था हो पाई हम सभी के आभारी है व संगठन आगे भी कार्यो के लिये तत्पर व अग्रणी रहेगा।
उक्त जानकारी अध्यक्ष इंदर सिंह जी जाधव सचिव भैरव सिंह सोलंकी, मुकेश फौजी एवं समिति के प्रचारमंत्री गोवर्धनसिंह डोडिया ने दी।
More Stories ( ज़्यादा कहानियां )
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
तीन कैबिनेट मंत्रियों ने किया था हवाई सर्वे
बड़ी धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस