जिला ब्यूरो देवेंद्र शर्मा
मंदसौर। वृक्ष मानव जीवन का पर्याय है। भारत देश की सभ्यता एवं संस्कृति वनों से पल्लवी एवं पुष्पित हुई है। हमारे ऋषि-मुनियों ने वनों में रहकर जीवन का मूल मंत्र हमें सौंपा है। वृक्षों की अनदेखी करने से हमारे सामने अनेक प्रकार की समस्याएं आई है। मनुष्य संसार को स्वस्थ सुंदर एवं सुखमय बनाने के लिए वन एवं वृक्षों का महत्व है। इसलिए विश्व में पुनः वृक्षों के संरक्षण एवं वृक्षारोपण के महत्व को एक स्वर में स्वीकार करते हुए वृक्षारोपण किया जाए।
वृक्षारोपण के महत्व को देखते हुए उज्जैन पुलिस महानिरीक्षक राकेश गुप्ता एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक रतलाम रेंज गौरव राजपूत के निर्देशन मैं मंदसौर जिला पुलिस अधीक्षक हितेश चौधरी के मार्गदर्शन में वृक्षारोपण किया गया। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में मंदसौर जिला पुलिस के समस्त थानों रक्षित केंद्र पुलिस कंट्रोल रूम पर एक साथ वृक्षारोपण किया गया। फलदार वृक्ष जैसे आम आंवला सीताफल नीम शीशम अमरूद पेंटाफॉर्म आदि कई प्रकार के 3 हजार 3 सौ 50 फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए।
More Stories ( ज़्यादा कहानियां )
20 वर्ष बाद भाजपा की वापसी, गोस्वामी बने नप अध्यक्ष
जान जोखिम में डाल रहे लोग, ट्रैक्टर के साथ बहे युवक, एक लापता
हिंदू युवा जनजाति संगठन ने मां भारती के वीर सपूतो की जन्म जयंती मनाई