प्रदेश में सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ बाबा महाँकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे
उज्जैन। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने साल के पहले दिन उज्जैन आकर सपरिवार भगवान महाँकाल के दर्शन किए। उनके साथ उनकी पत्नी भी मौजूद थीं। दोनों ने बाबा महाँकाल का अभिषेक किया।
मुख्यमंत्री कमलनाथ नरसिंह घाट पर मौजूद अस्थायी हैलीपेड पर उतरे। वहां से सीधे कार में सवार होकर वो बाबा महाँकाल के दरबार में पहुंचे। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे मुख्यमंत्री का अस्थायी हैलीपेड पर बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वो तकरीबन एक घंटे तक मंदिर में रुके।इससे पहले चुनाव प्रचार के दौरान कमलनाथ बाबा महाँकाल के दर पर पहुंचे थे और कांग्रेस पार्टी की जीत के लिए पूजा अर्चना की थी। इतना ही नहीं उन्होंने एक चिठ्ठी भी भगवान महाँकाल को अर्पित की थी।
More Stories ( ज़्यादा कहानियां )
20 वर्ष बाद भाजपा की वापसी, गोस्वामी बने नप अध्यक्ष
जान जोखिम में डाल रहे लोग, ट्रैक्टर के साथ बहे युवक, एक लापता
हिंदू युवा जनजाति संगठन ने मां भारती के वीर सपूतो की जन्म जयंती मनाई