भोपाल। लोकसभा चुनाव ने पूरे देश की सियासत को गरमाया हुआ है। इस चुनाव में अब साधु-संत भी कूद गए हैं। आज कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के समर्थन में साधु-संतों ने रोड-शो किया। इस रोड-शो में खुद दिग्विजय सिंह और उनके करीबी कम्प्यूटर बाबा भी शामिल थे। इस रोड शो के दौरान एक वाक्या ऐसा हुआ, जिसने प्रदेश की सियासत को और गरमा दिया है। इस रोड शो के दौरान बड़ा दिलचस्प नजारा देखने को मिला। एक तरफ जहां साधु-संत कांग्रेस का झंडा थामकर राहुल गांधी के नाम के नारे लगाते हुए निकल रहे थे। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग मोदी-मोदी के नारे लगाते नजर आए। इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें साधु-संतों के रोड शो के बीच कुछ लोग मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे।
इस मामले में नारा लगाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। इस पर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने नाराजगी जताई है। उन्होंने उलटा दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि, इस रोड शो में भीड़ बढ़ाने के लिए पुलिसवालों को भगवा पहनाकर खड़ा किया था। इतना ही नहीं जिन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है,उनके लिए साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि, ये गलत है पूरा देश मोदी को चाहता है। ऐसे में ये बदले की भावना से की गई कार्रवाई है।
More Stories ( ज़्यादा कहानियां )
20 वर्ष बाद भाजपा की वापसी, गोस्वामी बने नप अध्यक्ष
जान जोखिम में डाल रहे लोग, ट्रैक्टर के साथ बहे युवक, एक लापता
हिंदू युवा जनजाति संगठन ने मां भारती के वीर सपूतो की जन्म जयंती मनाई