आचार्य विजयंत सुरीष्वर म.सा. के जन्मोत्सव पर कराया 400 जरूरतमंदो को निःशुल्क भोजन
धार। अ.भा श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद् शाखा धार द्वारा अपने गुरू पुज्य सम्राट श्रीमद विजयंत सेन सुरीश्वर महाराज सा. के जन्मोत्सव पर धार के कम्युनिटी हाल में लायंस क्लब धार द्वारा संचालित पं. दीनदयाल अंत्योदय रसोई केन्द्र में 400 से अधिक जरूरतमंदो को निःशुल्क भोजन कराया गया।
रसोई समन्वयक हेमा जोशी ने बताया कि आयोजन से 2 दिन पूर्व जैन समाज द्वारा रसोई में संपर्क किया था और बताया था कि हमें महाराज सा. के जन्मदिन पर रसोई में आने वाले गरीबो को जैन भोजन (बिना प्याज, लहसुन, आलु इत्यादि) का करवाना है। साथ ही आने वालो से 5रू का शुल्क भी नही लेना है जो की यहाँ संचालित भोजन में प्रत्येक व्यक्ति से लिया जाता है। हमने समाजजनो की मंशा अनुरूप भौजन तैयार कराया नमकीन एवं मिष्ठान समाजजनों द्वारा तैयार कर रसोई में भिजवाया गया था जो यहाँ आये व्यक्तियों को खिलाया गया। गुुरू भक्तो द्वारा सुबह 11 बजे महाराज सा. विजयंत सेन सुरीश्वर के चित्र पर माल्र्यापण कर धुप द्विप प्रज्जवलन ओर भोग की थाली लगाने के उपरांत जरूरतमंदो को भोजन परोसा। आज का भोजन पूर्णतः निःशुल्क था या यूँ माने की जिसका सभी खर्च समाजजनों द्वारा संस्था को दिया गया।
More Stories ( ज़्यादा कहानियां )
शहर में बजते हैं रात भर तेज आवाज में लाउडस्पीकर कार्यवाही क्यों नहीं ??
भव्य एवं विशाल शिव महापुराण कथा का आयोजन
बड़ी संख्या में राष्ट्रीय पक्षी मोर के मृत शव मिले