धार। स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा चलाया गया एक स्वच्छता मिशन है। यह अभियान 2 अक्टूबर 2014 को महात्मा गांधी के 145 वें जन्मदिन के अवसर पर शुरू किया गया था। राजघाट, नई दिल्ली जो की महात्मा गांधी के अंतिम संस्कार का स्थान है, वहां से शुरू किया गया था। भारत सरकार ने २ अक्टूबर 2019 तक भारत को स्वच्छ भारत बनाने का उद्देश्य रखा है जो की महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती होगी।
यह एक राजनीति से मुक्त अभियान है, और देशभक्ति से प्रेरित है। यह प्रत्येक व्यक्ति के लिए एक जिम्मेदारी है, और इसमें देश को स्वच्छ भारत देश बनाने के लिए हर भारतीय नागरिक की भागीदारी की आवश्यक है| इस अभियान को सफल बनाने के लिए विश्व स्तर पर लोगों ने पहल की है। शिक्षक और स्कूल के छात्र इसमें पूर्ण उत्साह और उल्लास के साथ शामिल हो रहे है और ‘स्वच्छ भारत अभियान’ को सफल बनाने का प्रयास कर रहे है|
स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान को सार्थक करते हुए धार में आमनागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए। नागरिकों के लिए धार नगर पालिका द्वारा पाटीदार तिराहे के सामने लग्जरी सार्वजनिक सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका सीएमओ आर. एस. मंडलोई नगर पालिका अध्यक्ष पर्वत सिंह चौहान उपाध्यक्ष कालीचरण सोनवानिया एवं पार्षद बंटी डोड सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, नगर पालिका सीएमओ आर एस मंडलोई ने अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को पुष्प माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन भी किया।
More Stories ( ज़्यादा कहानियां )
बड़े ही जोश और हर्ष के साथ निकाली तिरंगा यात्रा
वाल्मीकि समाज लगा अपने आराध्य देव की भक्ति में
कुख्यात बदमाश अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार