सरदारपुर। वर्ष 2018 हमें उत्साह दे गया, क्योंकी सरदारपुर के साथ ही मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी। इस उत्साह के लिए सरदारपुर विधानसभा के हर मतदाता का मैं आभारी हुं। उक्त बाते आज जनपद पंचायत परिसर में आयोजित विधानसभा के नव निर्वाचित विधायक प्रताप ग्रेवाल ने अपने स्वागत एवं सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए उपस्थित जन समुदाय से कहीं। आगे विधायक ग्रेवाल ने कहां की लोक सेवक और लोक प्रतिनिधित्व सेतु के रूप में कार्य करेंगे तो जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। क्योंकी जनता को हमसे, नई सरकार से काफी उम्मीदे है। यहां पूर्व में न्यायपालिका के आदेशों तक की धज्जीयां उड़ते हुए मेने देखा है। राजनितिक एवं आपसी द्वेषता का शिकार भी कई अधिकारी- कर्मचारी हुए है। लेकिन अब ऐसा नही होगा। बस जनता की जो भी समस्याएं अधिकारियो की टेबल तक पहुंचे उन पर ध्यान दिया जाए। आप सभी आशा रखे, धेर्य रखे सरकार ने जो भी वचन पत्र में घोषणा की है उन्हें जल्द ही पुरा किया जाएगा। वहीं ग्रेवाल ने कहां की मेरा सपना है कि किसानो के खेत में पानी पहुंचे उसके लिए बड़ी योजनाओं को मूर्त रूप दिया जाएगा। जहां पानी नही है। वहां सबसे पहले पानी पहुंचाना मेरी प्राथमिकता रहेंगी। आयोजन को वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेशचन्द्र शर्मा, अशोक भंडारी, वरिष्ठ अधिवक्ता दिलीप भदौरिया, जिला कांग्रेस संगठन सचिव प्रमोदराज जैन ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में सरदारपुर एसडीएम सत्यनारायण दर्रो, नायब तहसीलदार एनपी पानिक एवं प्रकाश परिहार, वन एसडीओ राकेश डामोर, जनपद सीईओ केके उके, जनपद पंचायत अध्यक्ष त्रिलोकचंद पाल, उपाध्यक्ष मोहन जमादारी, जिला पंचायत सदस्य कमल यादव व रामकन्या वसुनिया, सरदारपुर नगर परिषद अध्यक्ष महेश भाभर, उपाध्यक्ष प्रति मनिष श्रीवास्त, सरपंच संघ अध्यक्ष मयाराम मेड़ा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा आदी अधिकारी एवं जनपद पंचायत से सदस्य मंचासीन थे।
कार्यक्रम का शुभांरभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। जिसके बाद समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने नव निर्वाचित विधायक का पुष्पामाला से स्वागत किया। वहीं स्कूली छात्राओं ने सास्कृतीक कार्यक्रम एवं कबीर भजन मंडली द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में स्वागत भाषण एसडीएम दर्रो ने दिया। कार्यक्रम का संचालन आश्विनी दीक्षित ने किया एवं आभार जनपद सीईओ केके उके ने व्यक्त किया।
More Stories ( ज़्यादा कहानियां )
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
तीन कैबिनेट मंत्रियों ने किया था हवाई सर्वे
बड़ी धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस