धार। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सिंह ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में स्थित एनआईसी कक्ष में विधानसभा निर्वाचन के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक ली। श्री सिंह ने इस बैठक में मतगणना के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों से कहा कि वे मतगणना के लिए सौपे गये कार्य समय पर पूर्ण करे। इस बैठक में मतगणना कर्मियों की विभागवार जानकारी प्राप्त की और आवष्यक निर्देष दिये। श्री सिंह ने विधानसभावार मतगणना टेबलो की व्यवस्था तथा अधिकारियों-कर्मचारियों की कार्ययोजना अनुसार ड्यूटी लगाने के निर्देष दिये। श्री सिंह ने पोलीटेक्निक काॅलेज परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल तथा अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिष्चित करने के निर्देष दिये। साथ ही मीडिया कक्ष में फेक्स, कम्प्यूटर, टेलीफोन की व्यवस्था सुनिष्चित करने का कहा। श्री सिंह ने बताया निर्वाचन आयोग के निर्देषानुसार मतगणना स्थल पर मोबाईल प्रतिबंधित रहेगा। काॅलेज के बाहर वाहनो के पार्किग व्यवस्था किये जाने तथा पोलिटेक्निक काॅलेज परिसर में कर्मचारियेां के वाहनो की पार्किग व्यवस्था किये जाने के निर्देष दिये।
इस बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं रिटर्निग आफिसर गंधवानी आर. के. चैधरी, अपर कलेक्टर एवं रिटर्निग आफिसर धरमपुरी दिलीप कापसे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एस. एल. सिंगाडे , कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग एस. के. बंसल, सहायक आयुक्त जनजातिय कार्य विभाग ब्रजेष चंद्र पांडे, डिप्टी कलेक्टर सुश्री नेहा साहू, सिटी मजिस्ट्रेट सुश्री दिव्या पटेल सहित समस्त नोडल अधिकारी उपस्थित थे।
More Stories ( ज़्यादा कहानियां )
बड़ी संख्या में राष्ट्रीय पक्षी मोर के मृत शव मिले
शहर में होटल संचालक खुलेआम उड़ा रहे नियमों की धज्जियां
नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा से आगे निकली कांग्रेस