विधिक सेवा प्राधिकरण धार अधिकारी की अनूठी पहल, व्रद्धाश्रम में जाकर उनके परिवारजनों के मध्य संवाद स्थापित कराने का प्रयास
वृद्धों ने सुनाई अपनी पीड़ा, विधिक सहायता से मिलेगी सीधी राहत – खंडेलवाल
धार :- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अधिकारी द्वारा रेड क्रास सोसायटी धार स्थित व्रद्धाश्रम, आश्रय ग्रह का भ्रमण किया। बुजुर्ग पीड़ित और दुखी हो यह समाज और न्याय के अनुकूल नहीं है। कानूनी कई प्रावधान बुजुर्गो के हित और अधिकार सुरक्षित करते है, परन्तु वृद्धों को उनकी जानकारी नहीं होती है। विधिक सहायता शिविर और पैरालीगल वालेंटियर्स जानकारी देने के साथ ही उनको उनके अधिकार दिलाने में सहायक होंगे। व्रद्धजनों की समस्या को जाना,उनके तथा उनके परिवारजनों के मध्य संवाद स्थापित कराने एवं उनके विधिक अधिकारों की संरक्षा का आश्वासन दिया। पात्र वृद्धों को सामाजिक न्याय विभाग की पेंशन दिलाने के प्रयास किये जायेंगे। वृद्धाश्रम में निवासरत कई बुजुर्ग सुरक्षा और सम्मान मिले तो घर वापसी चाहते है, उनकी हर संभव मदद के प्रयास होंगे। विधिक सहायता शिविर में संवाद के अंतर्गत जिला विधिक सचिव न्यायाधीश श्री अतुल खंडेलवाल तथा उपभोक्ता फोरम के सदस्य डॉ दीपेंद्र शर्मा ने सांझा किए। संवाद में एक चिंतनीय बात उभर कर आई की अधिकांश वृद्ध मजबूरी में ही वृद्धाश्रम में निवासरत है। ज्यादातर प्रकरणों में नशा खोरी के कारण असुरक्षा से कई वृद्ध पीड़ित यहां आश्रय पाए हुए है। जिन वृद्धजनों के लड़के नोकरी में है उन्हें मासिक गुजारा भत्ता देने के लिए पहले समझाइश फिर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। कानूनी कार्यवाही वृद्धों के लिए निःशुल्क होगी। जिला विधिक प्राधिकरण उनकी सीधी व हरसंभव मदद करेगा। इस शिविर में वृद्धाश्रम के कर्मचारी तथा अभिभाषक.संतोष जाट उपस्थित थे। शिविर में दिव्यांग बच्चों से भी बातचीत की गई। यह जानकारी पैरालीगल वालेंटियर्स मीडिया सेल प्रभारी संजय शर्मा द्वारा दी गई।
More Stories ( ज़्यादा कहानियां )
बड़ी संख्या में राष्ट्रीय पक्षी मोर के मृत शव मिले
शहर में होटल संचालक खुलेआम उड़ा रहे नियमों की धज्जियां
नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा से आगे निकली कांग्रेस