सरदारपुर, धार। राजगढ़ नगर में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल राजगढ़ प्रखंड के द्वारा आज 3 जनवरी गुरुवार को श्रीराम अनुष्ठान शौर्य यात्रा का आयोजन चबूतरा चौक राजगढ़ पर हुआ। जिसमें राजगढ़ प्रखंड के सभी ग्राम समिति के कार्यकर्ता व हिंदू समाज जन उपस्थित रहें
यात्रा में मौजूद सभी भगवाधारी भगवा ध्वज लेकर चल रहे थे।
ध्वनि विस्तारक यंत्र भी शामिल हुए
यात्रा नगर के चुबतरा चौक से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए निकली जहां रास्ते में कई जगह सामाजिक संगठनों और मंडलों के पधाधिकारियों द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा पुनः आयोजन स्थल पहुंची जहाँ पर समापन हुआ। इस यात्रा में जय श्री राम,रामलाल आएंगे भव्य मन्दिर बनायेगे के नारों से चौक गुंजायमान हो उठा।
इस आयोजन में प्रान्त संगठन मंत्री ब्रजकिशोर भार्गव , धार एवं इंदौर विभांग संगठन मंत्री दीपक मकवाना, जिला अध्यक्ष परमानंद विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष अशोक मुकाती, जिला मंत्री विक्रम राठौर, जिला गो रक्षा प्रमुख अर्पित शर्मा, जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख अल्पेश मुरार, जिला अखाड़ा प्रमुख मोनू और दुर्गा वाहिनी की मातृशक्ति आदि उपस्थित रहे।
Follow Us Social media
More Stories ( ज़्यादा कहानियां )
बड़ी संख्या में राष्ट्रीय पक्षी मोर के मृत शव मिले
शहर में होटल संचालक खुलेआम उड़ा रहे नियमों की धज्जियां
नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा से आगे निकली कांग्रेस