भोपाल – आदर्श आचरण संहिता लगने के बाद 6 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2018 तक प्रदेश में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिये 22 हजार 888 गैर जमानती वारंट तामील करवाये गये है। साथ ही पुलिस प्रशाशन के द्वारा 2 हजार 140 अवैध हथियार जब्त किये गये,साथ ही 2 लाख 42 हजार 480 शस्त्र थानों में जमा कराये गये। सम्पूर्ण प्रदेश में 66 हजार 568 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।
सम्पत्ति विरूपण के अन्तर्गत 14 लाख 84 हजार 105 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये है। जिनमें से 14 लाख 33 हजार 880 प्रकरणों में कार्यवाही की गयी। शासकीय सम्पत्ति विरूपण में 11 लाख 61 हजार 223 प्रकरण पंजीबद्ध कर 11 लाख 29 हजार 655 प्रकरणों में कार्यवाही की गई। निजी सम्पत्ति विरूपण के अंतर्गत 3 लाख 22 हजार 882 प्रकरण पंजीबद्ध कर 3 लाख 4 हजार 225 प्रकरणों में कार्यवाही की गई। वाहनों के दुरूपयोग पर 8 हजार 569 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं।
More Stories ( ज़्यादा कहानियां )
कुख्यात बदमाश के विरुद्ध रासुका की कार्यवाही
घर का नौकर ही निकला चोर, 30 लाख रुपये का जफ़्त
कोर्ट में केस की सुनवाई का वीडियो बनाते महिला गिरफ्तार