धार। शहर की आदर्श सडक़ स्थित जमीन के प्लॉट बेचने के मामले में भूमाफियाओं पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। इनमें महिला हॉस्पिटल केस में आरोपी सुधीर दास को पुलिस ने पकड़ लिया था। जबकि अंकित वड़ेरा फरार हो गया था। इसी तरह बंधक प्लॉट घोटाले में भी मास्टरमाइंड भोला तिवारी फरार होने में कामयाब हो गया था। पुलिस ने आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
इनमे एक आरोपी लाइसेंस बंदूकधारी भी था। भूमाफिया तिवारी इन दिनों घोटाले के साथ-साथ लाइसेंसी बंदूक के कारण भी चर्चाओं में था। 420 की एफआईआर दर्ज होने के बाद से तिवारी भागता फिर रहा था। इस कारण माफिया की लाइसेंसी बंदूक का लाइसेंस भी निरस्त किया गया है।
इसी कड़ी में जिला पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस टीम के द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद कल देर रात नौगांव थाना पुलिस ने फरार इनामी आरोपी भोला तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार तिवारी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Follow Us
More Stories ( ज़्यादा कहानियां )
भव्य एवं विशाल श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन
निर्वाचन टीम पर हमला, करीब 60 व्यक्तियों पर केस दर्ज
जनता के दरबार में दोनों दल भाजपा की राह आसान नही!