05/02/2026

madhyabharatlive

Sach Ke Sath

Controversial comment on Lord Ram, Hindu organization pelted stones

Controversial comment on Lord Ram, Hindu organization pelted stones

भगवान राम पर विवादित टिप्पणी, हिंदू संगठन ने किया पथराव

जबलपुर में भगवान राम पर विवादित टिप्पणी से स्कूल में बवाल, हिंदू संगठन ने किया पथराव।

जबलपुर। विजय नगर स्थित जाय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को हिंदू संगठनों ने हंगामा कर दिया। हिंदू नेताओं ने स्कूल के प्राचार्य पर भगवान राम को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट वॉट्सएप पर करने का आरोप लगाया। हिंदू संगठनों ने स्कूल में पहुंचकर हंगामा किया।

प्रदर्शनकारियों ने स्कूल संचालक अखिलेश मेबिन पर एफआइआर की मांग की है। मंगलवार की सुबह लोगों ने जाय स्कूल के संचालक अखिलेश मेबिन के फेसबुक स्टेटस में भगवान श्रीराम और बच्चों को जोड़ते हुए अभद्र टिप्पणी देखी। इसकी सूचना पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भड़क गए।

नाराज कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए स्कूल पहुंचे और प्रवेश द्वार पर लगा बोर्ड तोड़ दिया। इसके बाद वे स्कूल परिसर में दाखिल हुए वहां भी नारेबाजी करते हुए तोड़फोड़ की।

स्कूल संचालक के खिलाफ होगी कार्रवाई —

उधर, जाय स्कूल के संचालक अखिलेश मेबिन ने भगवान श्रीराम पर टिप्पणी करने से इन्कार किया है। उनका कहना है कि उनका मोबाइल फोन हैक करके किसी ने यह साजिश की गई है। विजयनगर थाना प्रभारी वीरेंद्र पवार का कहना है कि स्कूल संचालक अखिलेश मेबिन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

>
error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!