बूथ विस्तार कार्यक्रम श्रद्धेय ठाकरे जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि— भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन बानिया।
धार। भारतीय जनता पार्टी का आगामी बूथ विस्तार अभियान जनसंघ के संस्थापक सदस्य भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। बूथ विस्तार अभियान में प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ताओ की भूमिका सुनिश्चित हो और अपने सर्वव्यापी और सर्व स्पर्शी भाजपा के मंत्र को हम साकार करें।
उक्त बात बूथ स्तर अभियान के निमित्त आयोजित भाजपा धार सेनापति मंडल की बैठक में जिला उपाध्यक्ष और मंडल विस्तारक नवीन बानिया ने कहीं। उन्होंने मंडल में शक्ति केंद्र पर संयोजक-सहसंयोजक, सहित बूथ अध्यक्ष, बूथ की समिति, पन्ना प्रमुख और सोशल मीडिया प्रभारी की भागीदारी इत्यादि पर बूथ विस्तार अभियान की कार्य योजना को विस्तार से बताया और मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर ने स्वागत भाषण देते हुए कहां की श्रद्धेय ठाकरे जी त्याग और तपस्या का पर्याय हैं। जिन्होंने पार्टी संगठन को एक वटवृक्ष और करोड़ों कार्यकर्ताओं का निर्माण किया। बूथ विस्तार अभियान मैं हम अपना समय दान करते हुए “अपना बूथ सबसे मजबूत” करें और यही हमारे नेतृत्व का आधार है।
इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ममता जोशी, बूथ विस्तारक अभियान प्रभारी राजेश हरोड, और भाजपा अजा मोर्चा पूनमचंद फकीरा मंचासीन थे, बैठक का प्रारंभ भाजपा के पितृपुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय और कुशाभाऊ ठाकरे के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन करके हुआ, जिसमें संगठन गीत महामंत्री राजेश डाबी, संचालन महामंत्री पुरुषोत्तम चौहान और आभार कार्यालय मंत्री गौरव जाट ने माना।
Follow Us
More Stories ( ज़्यादा कहानियां )
विशाल वाहन रैली युवाओं को सौंपे दायित्व
जिसके पास रहने को जमीन नहीं उसे देंगे जमीन और मकान, CM
लाखों रुपए की अवैध खाद जप्त, खाद की कालाबाजारी करने वालो में हड़कंप