अवैध रूप से रखे गए यूरिया खाद के गोडाउन पर धार कृषि विभाग की बड़ी कार्यवाही।
गंधवानी/धार। जिले का कृषि विभाग अब अवैध रूप से खाद की काला बाजारी करने वालो के खिलाफ सख्त रवैया अपनाए हुए है।
आपको बता दे कि आज धार जिले के गंधवानी क्षेत्र में कृषि विभाग की टीम द्वारा अवैध रूप से यूरिया खाद से भरे गोदाम पर कार्यवाही की गई। जिसमे करीब 670 बोरी यूरिया खाद को कार्यवाही के दौरान जप्त किया गया है। उक्त कार्यवाही गंधवानी के निवासी लक्ष्मी नारायण उर्फ लच्छू पिता बद्रीलाल राठौड़ के आवलीपुरा मकान पर की गई है।
गंधवानी के कृषि विस्तार अधिकारी हरेसिंग डावर द्वारा बताया गया कि नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड कंपनी का यूरिया खाद अवैध रूप से भंडारित कर रखा गया था जिसपर कार्यवाही की गई है। उनके द्वारा बताया गया कि यह अवैध खाद गंधवानी के व्यापारी महेंद्र पिता मोहनलाल पाटोदी का है। जिसे अवैध रूप से लक्ष्मी नारायण पिता बद्रीलाल राठौड़ के यहाँ रखा गया था। अवैध रूप से खाद भंडारण करने वालो दोनों व्यक्तियों के खिलाफ कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा गंधवानी पुलिस को आवेदन सोपा गया।
गंधवानी पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 व उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत मामला दर्ज किया है। कृषि विभाग की इस कार्यवाही के बाद से ही गंधवानी क्षेत्र में यूरिया खाद की कालाबाजारी करने वालो में हड़कंप मचा हुआ है।
More Stories ( ज़्यादा कहानियां )
भव्य एवं विशाल श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन
निर्वाचन टीम पर हमला, करीब 60 व्यक्तियों पर केस दर्ज
जनता के दरबार में दोनों दल भाजपा की राह आसान नही!