भाजपा जिलाध्यक्ष को लेनी चाहिए धर्मेंद्र बामनिया से चुनावी शिक्षा। जनपद में मातृशक्ति को बढ़ावा, ग्राम पंचायत में युवा शक्ति को बढ़ावा।
1400 से अधिक वोटो से हराया बामनिया ने डावर को। निर्विरोध जनपद अध्यक्ष बनी शकली भूरिया।
बाग/धार। निर्वाचन आयोग एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशानुसार दिनांक 26 जुलाई को धार जिले के जनपद पंचायत अध्यक्ष हेतु निर्वाचन (चुनाव) सम्पन्न करवाएं गए।
चुनाव में कई जनपद पंचायत में काफि कशमकश मुकाबले देखने को मिले वहीं कई जगह पर निर्विरोध प्रत्यासी चुने गए।
धार जिले की कुक्षी विधान सभा में आने वाली जनपद पंचायत बाग में मातृशक्ति को बढ़ावा देते हुए सभी जनपद सदस्यों ने शकली बाई पति नराणसिंह भूरिया को निर्विरोध जनपद अध्यक्ष बनाया।
यहां पर सबसे बड़ी बात देखने को मिली की भाजपा को कोई योग्य उमीदवार केंडिडेट नही मिला। जिसको लेकर ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी और नव निर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को पुष्प माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया।
धार जिले में भाजपा को जिले की 7 जनपद में से 5 पर विजय हासील हुई व 2 पर कांग्रेश ने निर्विरोध बाजी मारी।
आपको बता दे की गंधवानी विधानसभा जिले में हमेशा से ही चर्चा में रहती है, वही विधानसभा गंधवानी में आज भी पूर्व मंत्री व विधायक उमंग सिंघार का दबदबा बना हुवा है। वही गंधवानी विधानसभा की दोनों जनपद पंचायत में कांग्रेस ने अपने निर्विरोध अध्यक्ष बनाये लगातार भाजपा के दिग्गज नेता गंधवानी विधानसभा में भाजपा का परचम लहराने के लिए बड़े-बड़े दावे पेश करते है। लेकिन चुनाव के आते ही सभी गायब हो जाते है। ऐसे में भाजपा जिलाध्यक्ष की कमजोरी व अपने चापलूसी नेताओ को बड़े पद पर बैठाना के कारण हमेशा भाजपा कार्यकर्ताओं को हार का सामना करना पड़ता है। जैसे कि वर्तमान में जिला पंचायत, जनपद सदस्य, उपसरपंच, व अब जनपद अध्यक्ष भी भाजपा नही बना सकी।
युवाओ के मार्गदर्शक व जन-जन के लाडले बामनिया ही एकमात्र सरपंच पद पर काबिज हुवे। जनता जनार्दन के साथ ओर विश्वास के साथ धर्मेंद्र बामनिया ने ग्राम पंचायत बाग में 1400 से अधिक वोटो से जीत हासिल की। पूर्व सरपंच विकाश डावर को धर्मेंद्र बामनिया से करारी हार का सामना करना पड़ा। वहीँ ग्राम पंचायत बाग में धर्मेंद्र बामनिया ने प्रचंड विजय हासिल की।
More Stories ( ज़्यादा कहानियां )
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
तीन कैबिनेट मंत्रियों ने किया था हवाई सर्वे
बड़ी धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस