01/10/2025

madhyabharatlive

Sach Ke Sath

The dead body of a female doctor was found lying on the bed... there were injection marks on her hand

The dead body of a female doctor was found lying on the bed... there were injection marks on her hand

बेड पर पड़ा मिला महिला डॉक्टर का शव… हाथ में इंजेक्शन के निशान

बेड पर पड़ा मिला महिला डॉक्टर का शव… हाथ में इंजेक्शन के निशान, 4 महीने पहले हुई थी शादी।

भोपाल। शहर के शाहपुरा क्षेत्र के रोहित नगर में एक महिला डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला का शव उनके घर के बंद कमरे में मिला। हाथ में इंजेक्शन का निशान था, जिससे पुलिस जहर के इंजेक्शन से मौत होने की आशंका जता रही है। महिला के परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है।

शाहपुरा पुलिस के अनुसार डॉ रिचा पांडे (32) मूल रूप से सतना की रहने वाली थीं। अभी उनका परिवार लखनऊ में रहता है। वह एमबीबीएस थीं और वर्तमान में आरकेडीएफ कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के रूप में कार्यरत थीं। चार महीने पहले उनकी शादी सतना के रहने वाले डॉ अभिजीत पांडे से हुई थी। अभिजीत डेंटिस्ट हैं और एमपी नगर में उनका प्राइवेट क्लिनिक है।

महिला के पति ने पुलिस को बताया कि रात में उनकी पीठ में दर्द था, जिसके चलते वह अलग कमरे में सोए थे। रिचा बेडरूम में सो रही थीं। सुबह नौ बजे तक दरवाजा नहीं खोला, तो मजदूरों को बुलाकर दरवाजे की कुंडी तोड़ी। वह बेड पर बेसुध अवस्था में सोती दिखीं।

उसके बाद रिचा के चाचा को फोन कर बताया। उनको अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सोमवार को ही लखनऊ से लौटी थीं डॉक्टर —

  • चाचा और भोपाल में डिप्टी कलेक्टर प्रकाश चंद्र पांडे ने बताया कि रिचा ने जबलपुर से एमबीबीएस और भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज से एमडी किया था। 4 दिसंबर 2024 को लखनऊ के होटल क्लार्क अवध में उनकी शादी हुई थी। होली से पहले रिचा के पिता और मेरे बड़े भाई उससे मिलने भोपाल आए थे।
  • उन्होंने बताया कि होली पर रिचा भी माता-पिता से मिलने लखनऊ गई थी। वह सोमवार को ही वापस लौटी थी। सुबह दस बजे हम अस्पताल पहुंचे, तो डॉक्टरों ने बताया कि छह घंटे पहले ही रिचा की मौत हो चुकी थी।
  • उन्होंने बताया कि रात साढ़े 12 बजे उसने बंगलुरु में रहने वाले भाई हिमांशु पांडे को अपने फोन का पिन बताया था। इसके पहले शुक्रवार रात को रिचा ने मां व अमेरिका में रहने वाली बड़ी बहन से भी फोन पर बात की थी।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी