15/11/2025

madhyabharatlive

Sach Ke Sath

धर्म/ज्योतिष। ज्योतिषाचार्यों ने बताया कि दीपावली पर्व कार्तिक अमावस्या को मनाया जाता है और इस वर्ष अमावस्या तिथि 31 अक्टूबर को दोपहर 3.12 बजे प्रारंभ हो रही है। दीपावली पूजन के लिए ईशान कोण या उत्तर दिशा सर्वोत्तम मानी जाती है। दीपावली आज, शाम 6:27 से 8:23 बजे तक पूजन का शुभ मुहूर्त।

ज्योतिषाचार्य पं. अशोक शास्त्री द्वारा बताया कि दीपावली पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक अमावस्या को मनाया जाता है। इस वर्ष अमावस्या तिथि 31 अक्टूबर को दोपहर 3:12 बजे प्रारंभ हो रही है। दीपावली पर रात्रि में दीपदान किया जाता है।

अमावस्या तिथि की रात्रि 31 अक्टूबर को पड़ेगी, इसलिए दीपावली पर्व मनाना शुभ होगा। अमावस्या तिथि 31 अक्टूबर को दोपहर 3:12 बजे प्रारंभ होगी और एक नवंबर शुक्रवार को शाम 5:32 बजे संपन्न होगी।

अमावस्या तिथि में एक नवंबर को सूर्यास्त शाम 5:32 बजे हो रहा है, जबकि अमावस्या तिथि सूर्यास्त से पूर्व 5:13 पर संपन्न होगी और 5:13 बजे से प्रतिपदा लग जाएगी इसलिए रात्रि में विद्यमान होने के आधार पर दीपावली पूजन 31 अक्टूबर की रात करना शुभ होगा।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

>
error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!