ओंकारेश्वर में ब्रह्मपुरी घाट पर नर्मदा में डूबा यूपी का इंजीनियर, 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं, रेस्क्यू जारी।
ओंकारेश्वर/खंडवा। ओंकारेश्वर के ब्रह्मपुरी घाट पर रविवार को नर्मदा में डूबने वाले युवक का 24 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका है। पुलिस व एसडीआरएफ टीम नर्मदा की गहराइयों में तलाश कर रही है।
रविवार सुबह लगभग 5:30 बजे इंजीनियर 26 वर्षीय नानकराम यादव पुत्र सुखपाल यादव निवासी फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश, नर्मदा स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से डूब गया। इस दौरान वहां स्नान करने वालों ने युवक को डूबते देख शोर मचाया, लेकिन सुबह गोताखोर व बचाव दल का कोई जवान मौजूद नहीं होने से कोई मदद के लिए नहीं आया। घटना की सूचना पर लापता युवक के स्वजन ओंकारेश्वर आ चुके हैं।
रविवार सुबह हादसा हुआ
बताया गया कि युवक नानकराम अपने दो साथियों के साथ उज्जैन दर्शन करने के बाद शनिवार रात ओंकारेश्वर आया था। रविवार सुबह यह हादसा हो गया। युवक के स्वजनों को खसगी देवी अहिल्याबाई होल्कर ट्रस्ट धर्मशाला में रुकने की व्यवस्था समाजसेवी प्रदीप ठाकुर द्वारा करवाई गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी का जलस्तर असामान्य रहने से आए दिन हादसे होते हैं। अधिकांश घाट खस्ताहाल होने और उनके नीचे गहरी खोह व नर्मदा की अधिक गहराई होने से शव की तलाश भी चुनौती साबित होती है।
पुलिस का क्या कहना
मांधाता थाना प्रभारी अनोप सिंदिया ने बताया कि युवक के लापता होने की सूचना के बाद से रेस्क्यू टीम द्वारा तलाश की जा रही है।

ताजा समाचार (Latest News)
तेज रफ्तार बाइकों को लेकर जनता में आक्रोश, थाने का घेराव
सियासी घमासान, भाजपा कांग्रेस में आमने सामने पथराव
थाना परिसर में भिड़ीं प्रेमिका और पत्नी, बीच-बचाव करता नजर आया पति, खूब वायरल हो रहा वीडियो