खंडवा। लोगों से जमकर गाली-गलौज कर उन पर अपनी भड़ास निकालते हुए एक टीआई का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में टीआई लोगों से मारपीट कर उनसे अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोग टीआई की कार्यप्रणाली काे लेकर सवाल उठा रहे हैं.. पहली नजर में वीडियो देखने पर पुलिस लोगों से थानों में किस तरह और किस भाषा शैली में बात करती है स्पष्ट नजर आ रहा है।
मामला मूंदी थाना परिसर का है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार रात चिचलीखुर्द गांव के कुछ लोग मूंदी थाने में शिकायत लेकर पहुंचे थे। यहां थाना प्रभारी ने उनके साथ अभद्रता की, जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि गांव में मेड़ तोड़ने की बात काे लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था।
एक पक्ष ने शनिवार को दूसरे पक्ष के खिलाफ टीआई को शिकायती आवेदन भी दिया है। वहीं इस संंबंध में मूंदी टीआइ राजेंद्र नरवरिया ने कहा कि चिचलीखुर्द गांव के दो पक्षों में विवाद हुआ था।
एक पक्ष थाने में 30 से 35 लोगों को लेकर आ गया, कुछ देर बाद दूसरा पक्ष भी आ गया, मौके पर विवाद की स्थिति बन रही थी, यदि लोगों को नहीं खदेड़ते तो बात ज्यादा बढ़ जाती। बवाल शांत कराने के लिए पुलिस लठ्ठ भी मारेगी और अभद्र भाषा भी बोलेगी।

संबंधित समाचार ---
ढाबों पर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग की दबिश, ढाबों पर कार्रवाई में 44 प्रकरण दर्ज
पुलिसकर्मी को फिर कुटा, इस बार ASI के भाई ने प्रधान आरक्षक की कर दी पिटाई
प्रमोशन के बाद भी लटकी रहेगी तलवार, गोपनीय रिपोर्ट (ACR) के आधार पर डिमोशन भी हो सकता है !