madhyabharatlive

Sach Ke Sath

Brutality crosses all limits, MBA student murdered and her naked body left on the bed, obscene video made viral after having sex with her

Brutality crosses all limits, MBA student murdered and her naked body left on the bed, obscene video made viral after having sex with her

दरिंदगी की हदें पार, MBA छात्रा की हत्या कर निर्वस्त्र शव पलंग पर छोड़ा, संबंध बनाकर वायरल किया था अश्लील वीडियो

छात्रा की हत्या कर शराब पी और शव से अमानवीय कृत्य कर भागा था आरोपी।

इंदौर। द्वारकापुरी की अंकल गली में एमबीए द्वितीय वर्ष की छात्रा की हत्या के आरोपित पीयूष धामनोदिया ने शनिवार को मुंबई के जोन-10 अंतर्गत आने वाले अंधेरी पुलिस थाने में सरेंडर कर दिया। आरोपित ने छात्रा से दुष्कर्म के बाद पहले गला घोंटा और बाद में सीने में चाकू घोंप दिया। आरोपित की घिनौनी हरकत का अंदाजा इसी बात से लगता है कि उसने हत्या के बाद शराब पी और फिर छात्रा के शव के साथ अमानवीय कृत्य किया।

Brutality crosses all limits, MBA student murdered and her naked body left on the bed, obscene video made viral after having sex with her

पीयूष ने यह बात इंदौर और मुंबई पुलिस को बयान में बताई है। आरोपी गुस्सैल प्रवृत्ति का बताया जा रहा है। उसने छात्रा के साथ अपने निजी वीडियो भी वायरल कर दिए थे। डीसीपी जोन-1 कृष्ण लालचंदानी के अनुसार प्रजापत नगर निवासी 24 वर्षीय युवती सांवेर रोड स्थित निजी कालेज में एमबीए की पढ़ाई कर रही थी। मूलत: मंदसौर निवासी पीयूष धामनोदिया भी उसके साथ पढ़ता था। पिछले साल सितंबर से दोनों रिलेशनशिप में थे।

मुंह में कपड़ा ठूंसकर चाकू भी घोंप दिया था —

पीयूष ने छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बना लिए थे। शादी की जिद करने पर उसने गला घोंट दिया। जिंदा न बच पाए इसलिए मुंह में कपड़ा ठूंसा और चाकू घोंप दिया। पुलिस से बचने के लिए उसने नया सिमकार्ड खरीदा और मुंबई चला गया। इस दौरान मेट्रो में ही घूमता रहा।

शनिवार को ब्रिज से उतरने के दौरान अंधेरी पुलिस का बोर्ड देखा और थाने में घुस गया। ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी से कहा- मेरा नाम पीयूष धामनोदिया है और मैंने अपनी दोस्त की हत्या कर दी है। द्वारकापुरी पुलिस भी मोबाइल लोकेशन से अंधेरी क्षेत्र में घूम रही थी। सरेंडर की सूचना मिलते ही सिपाही अंधेरी पहुंचे और पीयूष को हिरासत में ले लिया।

हत्या के इरादे से ही छात्रा को कमरे में ले गया था आरोपित —

आरोपी पीयूष सहपाठी छात्रा को हत्या के इरादे से ही कमरे पर ले गया था। जनकपुरा धानमंडी (मंदसौर) निवासी पीयूष से छात्रा की पिछले साल दोस्ती हुई थी। उसने छात्रा से शादी करने का वादा किया था। छात्रा के स्वजन ने इस संबंध में चर्चा भी की थी लेकिन पीयूष के स्वजन ने शादी से इन्कार कर दिया था। इसके बाद छात्रा ने शादी का दबाव बनाना शुरू किया। पीयूष छात्रा पर शक करने लगा और दोस्तों से बात करने पर पाबंदी लगा दी।

सोशल मीडिया आईडी और एप पर आपत्ति लेने लगा था। 10 फरवरी को वह विवाद सुलझाने का बोलकर हत्या के इरादे से ही अंकल गली स्थित कमरे पर ले गया और बातों में उलझाया। बातचीत के दौरान पीयूष ने छात्रा के हाथ बांधे और गला घोंट दिया। पीयूष ने बताया कि हत्या करने के बाद वह द्वारकापुरी स्थित वाइन शाप पर गया और शराब पीकर दोबारा कमरे पर आया। इसके बाद उसने अमानवीय कृत्य किया और छात्रा के वस्त्र लेकर फरार हो गया।

ऐसे दिया हत्या को अंजाम —

  • 10 फरवरी को दोपहर 3:30 बजे पीयूष छात्रा को रूम पर ले गया।
  • दोनों ने बातचीत की और पीयूष ने मैगी बनाकर खिलाई। छात्रा ने शादी का पूछा तो पीयूष गुस्सा करने लगा।
  • उसने माता-पिता को राजी करने का बोला और संबंध बनाए। छात्रा से मजाक करते हुए हाथ बांधे और गला घोंटने लगा। छात्रा ने बचने का प्रयास किया। बेसुध होने पर पीयूष ने चाकू मारा, जो टूट गया।

मोबाइल तोड़कर नाला-सोपारा में फेंका —

वारदात के बाद आरोपित पीयूष छात्रा का मोबाइल भी साथ ले गया था। ट्रेन से मुंबई पहुंचा और मेट्रो में ही घूमता रहा। इस दौरान उसने छात्रा का मोबाइल नाला-सोपारा (वसई) क्षेत्र में फेंक दिया। आरोपित के मोबाइल में भी आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। उसने बताया कि निजी वीडियो फरारी के दौरान वायरल किए थे। वह छात्रा को बदनाम करना चाहता था।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

>
error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!