धार। (सुनील यादव) जिले में वन विभाग लगातार सख्ती दिखाते हुए लकड़ी तस्करों पर बड़ी कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में रविवार रात एक और बड़ी सफलता हाथ लगी, जब टीम ने घेराबंदी कर अवैध खैर लकड़ी से भरा वाहन पकड़ लिया।
वन मण्डल धार में तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।
वन मण्डल अधिकारी विजयानंथम टी.आर. के मार्गदर्शन में वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए बगडी फाटे मार्ग पर घेराबंदी की।
वन परिक्षेत्र अधिकारी सचिन सयदे के अनुसार, गश्त एवं चेकिंग के दौरान एक 407 वाहन (क्रमांक एमपी 09 जीएफ 7906) को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें खैर की अवैध लकड़ी भरी मिली।
वाहन चालक मुस्ताक पिता रसल एवं सादिक पिता अरबअलि, दोनों निवासी ग्राम अंतराय, से जब लकड़ी कटाई व परिवहन के दस्तावेज मांगे गए तो वे कोई अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके।
टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन और लकड़ी को जब्त कर वन परिक्षेत्र कार्यालय धार पहुंचाया। वाहन में करीब 2 क्विंटल खैर लकड़ी पाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत 30 हजार रुपए बताई जा रही है, जबकि वाहन की कीमत करीब 2 लाख रुपए आंकी गई है।
इस पूरी कार्रवाई में वन स्टाफ—जीतेन्द्र गौड़, रामसिंह कनेल, महेन्द्र डामरे, नर्गेश चौहान और प्रिया सिंह का विशेष योगदान रहा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।


संबंधित समाचार ---
क्यों नहीं करती पुलिस तत्काल कार्रवाई, क्यों लग जाती है मामले को दबाने में ?
धुंधले बिलों की आड़ में भ्रष्टाचार का चल रहा खेला, फर्जी बिल लगाकर पंचायत सरपंच -सचिव लगा रहे शासन को चूना
पुलिस की सुस्ती चोरों की मस्ती, जिले में लगातार बढ़ रही वारदात