Home » मध्यप्रदेश » पुलिस की सुस्ती चोरों की मस्ती, जिले में लगातार बढ़ रही वारदात
Police's lethargy, thieves' fun, crimes are continuously increasing in the district.

Police's lethargy, thieves' fun, crimes are continuously increasing in the district.

पुलिस की सुस्ती चोरों की मस्ती, जिले में लगातार बढ़ रही वारदात

रात 3 बजे बकरियों पर धावा: बोलेरो में भरकर 4 बदमाश ले गए 40 हजार का माल, विरोध करने पर फरियादी पर भी किया हमला।

धार। सुनील यादव – जंहा एक ओर जिला पुलिस कप्तान जिले में क्राइम कंट्रोल के लिए कई प्रयास कर रहे हैं, वहीं जिले की पुलिस कप्तान की मेहनत पर पानी फेरती नजर आ रही है। पुलिस की नाकामी को उजागर करता जिले के सरदारपुर थाना क्षेत्र का एक मामला जिसमे देर रात पशु चोरी की सनसनीखेज वारदात हुई।

जहां बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से बकरियां चोरी की और विरोध करने पर फरियादी पर पत्थर से हमला भी कर दिया।

थाना सरदारपुर में दर्ज प्रकरण के अनुसार फरियादी नंदराम पिता रामा डामर (40) निवासी ग्राम टाण्डाखेड़ा, थाना अमझेरा, अपने साले सतीश के घर ग्राम श्यामपुराठाकुर में पत्नी के साथ सो रहा था। उसने अपनी बकरियों को घर के बाहर बांध रखा था।

घटना 29 मार्च 2026 की रात करीब 3 बजे की है, जब बकरियों के गले में बंधी घंटियों की आवाज सुनकर नंदराम की नींद खुली। बाहर आकर देखा तो एक अज्ञात व्यक्ति उसकी बकरी को लेकर जा रहा था। जब उसने पीछा किया तो आगे सड़क पर एक सफेद बोलेरो गाड़ी खड़ी मिली, जिसमें पहले से मौजूद अन्य बदमाश बकरियां भर रहे थे।

फरियादी ने हिम्मत दिखाते हुए एक बकरी बदमाशों से छुड़ा ली, लेकिन इसी दौरान एक आरोपी ने उस पर पत्थर से हमला कर दिया, जिससे उसके दाहिने पैर के घुटने के नीचे चोट आई।

इस बीच बदमाश मौके से 4 बकरियां, जिनकी कीमत करीब 40 हजार रुपए बताई जा रही है, लेकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात 4 आरोपियों के खिलाफ धारा 309(6) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

>
error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!